Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खतरनाक कुत्ता सिंबा पकड़ा गया:लखीमपुर खीरी में नगर पालिका ने अभियान चलाकर काबू किया

    5 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के काशी नगर मोहल्ले में आतंक का पर्याय बने एक खतरनाक कुत्ते 'सिंबा' को नगर पालिका परिषद की टीम ने पकड़ लिया है। लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने इस कुत्ते को जाल की मदद से पकड़ा गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, 'सिंबा' नामक इस कुत्ते ने अब तक लगभग एक दर्जन लोगों को काटा था। इसके अचानक हमलों के कारण इलाके में भय का माहौल था। बच्चे गलियों में खेलने से डरते थे और कामकाजी लोग भी आवाजाही में असुरक्षित महसूस करते थे। देखें, 2 तस्वीरें… नगर पालिका परिषद लखीमपुर को काशी नगर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों ने बताया कि कुत्ता राहगीरों पर अचानक हमला कर देता था, जिससे कई लोग घायल हुए थे। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की टीम ने एक अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद टीम को कुत्ते को पकड़ने में सफलता मिली। कुत्ते के पकड़े जाने के बाद काशी नगर के लोगों ने राहत महसूस की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट:मौसम विभाग ने 100 किमी/घंटा हवाओं की चेतावनी दी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
    Next Article
    अयोध्या में खरीफ-2026 राष्ट्रीय बैठक संपन्न:पंजाब, पंतनगर सर्वश्रेष्ठ; कैक्टस खेती से मिट्टी सुधार पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment