Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी, विरोध में कार्य बहिष्कार:महावन तहसील में लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को महावन तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने थाना दिवस का भी पूर्ण बहिष्कार किया। धरने का नेतृत्व लेखपाल संघ के महावन तहसील अध्यक्ष पवन कुमार ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में उनके साथी लेखपाल को दुर्भावनापूर्ण तरीके से फंसाया गया है। संघ ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लेखपालों ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया था। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठकर अपनी मांगें उठा रहे थे। धरनारत लेखपालों ने अयोध्या प्रकरण की जांच स्वतंत्र अथवा विशेष जांच एजेंसी से कराने की मांग की। उनका कहना था कि इससे घटना की वास्तविकता सामने आ सकेगी और दोषी तथा निर्दोष का निर्धारण हो पाएगा। उन्होंने पीड़ित लेखपाल को न्याय दिलाने की बात कही। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर न्याय नहीं दिलाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान लेखपालों ने नारे लगाए। इस मौके पर महावन तहसील के बड़ी संख्या में लेखपाल और संघ के सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में MDM खाते में वित्तीय अनियमितता, प्रधानाचार्य निलंबित:सुभाष नगर कंपोजिट विद्यालय में फर्जी मुहर के आरोप सिद्ध
    Next Article
    लखनऊ में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला:छात्राओं को बताए स्वच्छता के उपाय, 200 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment