Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में MDM खाते में वित्तीय अनियमितता, प्रधानाचार्य निलंबित:सुभाष नगर कंपोजिट विद्यालय में फर्जी मुहर के आरोप सिद्ध

    54 minutes ago

    1

    0

    गाजीपुर के सुभाष नगर महाजन टोली स्थित कंपोजिट विद्यालय के मिड-डे मील (MDM) खाते में वित्तीय अनियमितता और फर्जी मुहर के आरोप सिद्ध होने पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि जांच में प्रधानाचार्य के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए। यह मामला विद्यालय के MDM खाते से वर्ष 2022 से 2026 के बीच हुए लेनदेन से संबंधित है। बैंक लेनदेन विवरण के अनुसार, खाते से अलग-अलग तारीखों में कई बार नकद निकासी की गई। इसमें 10 अगस्त 2023 को 45 हजार रुपये और 19 अक्टूबर 2023 को 9 हजार रुपये सहित कुल लगभग 6.97 लाख रुपये की नकद निकासी दर्ज है। इसी अवधि में, 24 अगस्त 2022 को 49,370 रुपये और 19 मई 2023 को 48,916 रुपये, यानी कुल 98,286 रुपये प्रधानाचार्य की पत्नी रेनू सिंह के एसबीआई खाते में NEFT के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे। दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया मामले में वार्ड-5 के सभासद शनि चौरसिया ने चेक पर किए गए हस्ताक्षर को अपना मानने से इनकार किया था। उन्होंने दावा किया था कि चेक पर वार्ड-5 की जगह वार्ड-13 की मुहर लगी थी। इसके बाद बैंक से चेक का भुगतान होने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठे थे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने पहले बताया था कि सभासद से हस्ताक्षर कराने के लिए चेक दिए जाने के बाद सभासद उसे लेकर अंदर चले जाते थे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती थी कि चेक पर किसकी मुहर लगती थी और कौन हस्ताक्षर करता था। उनके अनुसार, चेक बैंक पहुंचने के बाद नकद रकम लेकर वापस आया जाता था। बैंक ने किस आधार पर चेक का भुगतान किया, इस पर प्रधानाचार्य ने कहा था कि इसकी जानकारी बैंक ही दे सकता है। मामले की आगे की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर कार्रवाई:15 साल पुराने पेट्रोल वाहन भी जब्त, एआरटीओ का अभियान जारी
    Next Article
    अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी, विरोध में कार्य बहिष्कार:महावन तहसील में लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment