Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़:41 डिग्री टेम्प्रेचर में भी लोग दूर से आ रहे, प्रवेश द्वार से लेकर रामदरबार तक निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में रविवार को भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सरयू घाटों से लेकर राम मंदिर तक पूरे दिन भक्तों की भारी भीड़ बनी रही। राम मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार को अकेले रामलला के दर्शन के लिए 1 लाख 23 हजार 790 श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। हनुमानगढ़ी में सबसे ज्यादा भीड़ हनुमानगढ़ी में रविवार को सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। अनुमान है कि यहां 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने पहले सरयू में स्नान किया, इसके बाद नागेश्वरनाथ मंदिर, कनक भवन और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। रामपथ, दर्शन नगर स्थित सूर्य मंदिर समेत शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। एसपी सुरक्षा ने खुद संभाला मोर्चा भीड़ को देखते हुए बलरामाचारी दुबे ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। वे राम मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह और रामदरबार तक लगातार निगरानी करते नजर आए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में डीएलएड छात्रा का हत्यारा गिरफ्तार:मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, दिल्ली भागने की फिराक में था आरोपी
    Next Article
    औरैया स्व गणना में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:समीक्षा बैठक में ADM ने पहले स्थान पर आने के लिए प्रोत्साहित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment