Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में रिश्वत दीजिए, रामलला के दर्शन कीजिए:ज्यादा पैसे दोगे तो दरोगा साथ जाएगा, रील भी बनवाएगा; स्टिंग में देखिए पूरी सौदेबाजी

    13 hours ago

    1

    0

    ‘राममंदिर में दर्शन हो जाएंगे। मजिस्ट्रेट साहब के यहां से प्रोटोकॉल जारी करा देंगे, फिर दरोगा खुद ले जाएगा और दर्शन कराएगा।’ यह कहना है अयोध्या में राममंदिर के बाहर दर्शन कराने वाले दलाल शुभम दुबे का। यह पैसे लेकर दर्शन कराने वाले गिरोह में शामिल है। चार्ज है- 7300 रुपए। जबकि, राममंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है। राममंदिर में चढ़ावा चोरी के खुलासे के बाद चंपत राय भले ही मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिए गए हों, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। यहां अब भी कुछ प्रभावशाली लोग दर्शन का नेक्सस चला रहे हैं। पैसों के लिए ये लोग मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो और रील भी बनवा रहे हैं। इसका चार्ज अलग से लिया जाता है। दैनिक भास्कर ने इनका इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़िए, पूरा खुलासा… हमारे इन्वेस्टिगेशन में अयोध्या के राममंदिर में पैसा लेकर दर्शन कराने के 3 तरीके सामने आए, जो इस तरह हैं- 1- मंत्री-अफसर के नाम पर VVIP प्रोटोकॉल : दलाल अफसर-मंत्री के नाम पर पैसे लेकर दर्शन कराते हैं। इनमें VIP गेट पर तैनात पुलिस वाले और कर्मचारी शामिल हैं, जो दलालों से मिलीभगत कर दर्शन नेक्सस चला रहे हैं। 2- महंत-पुजारियों के साथ : इसमें पैसा लेने के बाद महंत-पुजारी खुद साथ जाकर दर्शन करा देते हैं। होटल कारोबारी इन्हें ग्राहक देते हैं। 3- स्लॉट फुल होने पर भी पास : इसमें वेबसाइट पर स्लॉट बुकिंग फुल होने के बावजूद पैसा लेकर एंट्री पास बेचे जा रहे हैं। इसमें मंदिर के कर्मचारियों की दलालों से मिलीभगत है। हमने अयोध्या में राममंदिर के बाहर दलाल शुभम दुबे से संपर्क किया। शुभम ने VVIP प्रोटोकॉल में दर्शन कराने की डील की। दर्शन नेक्सस-1 रिपोर्टर : VVIP दर्शन हो जाएंगे? शुभम : हां, करा देंगे। कोई साथ जाएगा, दर्शन करा देगा। रिपोर्टर : कितने बजे दर्शन कराएंगे? शुभम : दर्शन कराने को तो अभी करा देंगे। हम मजिस्ट्रेट साहब के यहां से वायरलेस कराएंगे, VVIP एंट्री हो जाएगी। फिर आप आधार कार्ड दिखाकर सीधा अंदर जा सकते हैं। रिपोर्टर : कौन साथ जाएगा? शुभम : दरोगाजी आपके साथ जाएंगे और आपको दर्शन कराएंगे। पुलिस साथ जाएगी, तो ​बढ़िया दर्शन होंगे। आप लोग शाम 4 बजे आ जाइए। रिपोर्टर : कोई दिक्कत तो नहीं होगी? शुभम : कोई दिक्कत नहीं। पास से आप VIP की लाइन में जाएंगे, लेकिन दरोगाजी आपको VVIP में ले जाएंगे। मजिस्ट्रेट साहब के यहां से वायरलेस पर आपका प्रोटोकॉल आएगा। फुल गारंटी के साथ आपका VVIP दर्शन होगा। 7300 रुपए लेकर दरोगा ने दर्शन कराए, प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाई शुभम ने हमें दूसरे दलाल विमल मिश्रा से मिलवाया। हमसे 7300 रुपए लिए और गेट पर ले गया। यहां दरोगा राजेश कुमार से मिलवाया। फिर मोबाइल, पर्स और अन्य सामान गेट के लॉकर में जमा कराने के बाद विमल और दरोगा राजेश दर्शन कराने ले गए। मंदिर परिसर में फोटो-वीडियो प्रतिबंधित है, लेकिन खुद दरोगा की मौजूदगी में दलाल विमल ने हमारे फोटो खींचे और रील भी बनाई। अब हम पुजारियों के जरिए राममंदिर में दर्शन करने के लिए हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां होटल कारोबारी मनोज से मिले। उसने प्रसाद बेच रहे अरुण पांडेय से मिलवाया। अरुण से पुजारी पवनदास को बुलाया। पवनदास ने राममंदिर ले जाकर दर्शन कराने की डील की। दर्शन नेक्सस-2 रिपोर्टर : महाराज जी, आप ही कराएंगे दर्शन? पवनदास : जी, करा देंगे। रिपोर्टर : कितना लगेगा? पवनदास : ये बताए तो हैं, 1200 रुपए लगेंगे। रिपोर्टर : नहीं, कुछ कम कर दीजिए। अच्छा, 1000 रुपए ले लीजिए। पवनदास : चलिए, ठीक है। इसके बाद पुजारी पवनदास हमें राममंदिर के VIP गेट पर ले गए। यहां हमारे आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा कराई। फिर साथ ले जाकर रामलला और राम दरबार के VIP दर्शन कराए। स्लॉट बुकिंग फुल होने के बावजूद क्या पैसा देकर दर्शन पास बनवाया जा सकता है‌? यह जानने के लिए हम दलाल मोहनदास से मिले। उसकी राममंदिर के कर्मचारियों से मिलीभगत है। उसने दर्शन पास बनवा दिया और अपने भाई गणेश के हाथ पास भिजवाया। दर्शन नेक्सस-3 गणेश : आपके पास बन गए हैं। रिपोर्टर : हमें पास दीजिए। गणेश : आपको पास से क्या करना है? आपको VIP दर्शन करने से मतलब है न? VIP दर्शन हो जाएंगे। रिपोर्टर : आपको पैसे किस बात के दिए? हमें पास चाहिए? गणेश : अच्छा रुकिए, आपके पास मंगवा रहे हैं। (फिर किसी को फोन कर गणेश ने पास मंगवाए) ये देखिए आपके पास बन गए हैं। आप इसकी फोटो ले लीजिए। (हमने गणेश के फोन पर आए पास के फोटो ले लिए) गणेश : जब जुबान दी है, तो गलत नहीं होगा। देखिए, पास पर अपना नाम और आधार नंबर मिला लीजिए, सही है न। SSP बोले- पैसा लेकर दर्शन कराने वालों पर कार्रवाई होगी अयोध्या के SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा, ‘राम मंदिर में सामान्य और सुगम दर्शन पूरी तरह निशुल्क हैं। अयोध्या के कुछ साधु-संतों या विशिष्ट लोगों के लिए बाकायदा पास जारी कर सुगम/VIP दर्शन कराया जाता है। इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं होती।’ --------------------------- ये खबर भी पढ़ें- यूपी में सांप से जीभ पर डसवाकर हो रहा नशा, 70 हजार रेट, सपेरे बोले- जहर इतना कम कर देंगे कि नशा होगा, मौत नहीं फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा की पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के इस्तेमाल का आरोप लगा। सवाल उठा कि क्या यूपी में स्नेक बाइट यानी सांप के जहर का नशा किया जा रहा? अगर हां, तो लोग इस जानलेवा नशे की तरफ क्यों जा रहे? दैनिक भास्कर ने नशे के इस कारोबार और बढ़ते ट्रेंड को एक्सपोज करने के लिए इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर बाइक सवार गिरे:बैनर फट गए, टेबल उड़ीं; झांसी में कांवड़ियों पर बरसाए गए थे फूल
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त जमीन से टकराई इंडिगो फ्लाइट, 178 यात्री सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment