Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर बाइक सवार गिरे:बैनर फट गए, टेबल उड़ीं; झांसी में कांवड़ियों पर बरसाए गए थे फूल

    23 hours ago

    1

    0

    झांसी में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई। हेलिकॉप्टर काफी नीचे आने की वजह से उसके पंखों से तेज हवा आने लगी। इससे सड़क पर चल रहे कई राहगीर और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। तेज हवा से लोग संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि कई होर्डिंग और बैनर भी उड़ने लगे। गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इसमें हेलिकॉप्टर कम ऊंचाई पर उड़ते दिख रहा है। एक चश्मदीद ने बताया- होर्डिंग-बैनर फट गए थे। सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया था। टेबल उड़ गई थीं। हेलिकॉप्टर काफी नीचे आ गया था। पहले 4 तस्वीरें देखिए कमिश्नर और आईजी रेंज ने फूल बरसाए थे भाजपा नेता संजीव श्रृंगिरषि ने बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के बैनर तले ओरछा से झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली थी। आयोजकों ने यात्रा में करीब 16 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया था। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के लिए बबीना विधायक की मदद से प्रदेश सरकार का हेलिकॉप्टर बुलाया गया था। कमिश्नर बिमल दुबे और आईजी रेंज आकाश कुलहरि ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों और शिवभक्तों पर फूल बरसाए थे। कमिश्नर ने कहा था- सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। यह खुशी की बात है कि झांसी में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई। दूसरी बार हेलिकॉप्टर लौटा, तो ऊंचाई कम थी कांवड़ियों की यात्रा के इलाइट चौराहा पहुंचने पर पुलिस लाइन के ग्राउंड से हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। पहली बार हेलिकॉप्टर सुरक्षित ऊंचाई पर उड़ता रहा और वहीं से कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। फिर हेलिकॉप्टर दूसरी बार इलाइट चौराहे के ऊपर पहुंचा, तो उसकी ऊंचाई काफी कम हो गई। हेलिकॉप्टर के नीचे आते ही पंखों से तेज हवा चलने लगी। चौराहे पर सड़क की एक लेन पर कांवड़िए, तो दूसरी लेन में गाड़ियां चल रही थीं। हेलिकॉप्टर की हवा से सड़क पर कई बाइक सवार गिर पड़े। हवा इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगे होर्डिंग और बैनर भी उड़ने लगे। लोगों ने सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए इस घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुष्पवर्षा के लिए हेलिकॉप्टर को इतनी कम ऊंचाई पर क्यों लाया गया? क्या हेलिकॉप्टर के संचालन के दौरान तय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था? कांवड़ यात्रा ओरछा से शुरू होकर सातार, ओरछा तिगैला, भगवंतपुरा, रिसाला चुंगी, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, जीवनशाह और बीकेडी चौराहा होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची थी। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसी दौरान पुष्पवर्षा हुई थी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- सपा नेता फूट-फूटकर रोया, बोला- SSP ने बूटों से मारा, 'चोली के पीछे क्या है...' गाने पर नचवाया मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाने वाले SSP अविनाश पांडेय पर सपा नेता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने दावा किया कि SSP ने उन्हें अपने चैंबर में गालियां दीं। बुरी तरह से मारा-पीटा। अपने बूट से ताबड़तोड़ वार किए। उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और उनकी एक आंख भी सूज गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा नहीं होने पर पत्नी-बेटी को मार डाला:गाजियाबाद में पति ने चाकू से गोदा; छोटी बेटी किसी तरह जान बचाकर भागी
    Next Article
    अयोध्या में रिश्वत दीजिए, रामलला के दर्शन कीजिए:ज्यादा पैसे दोगे तो दरोगा साथ जाएगा, रील भी बनवाएगा; स्टिंग में देखिए पूरी सौदेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment