Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में दलित महिला से रेप की कोशिश:शिकायत के 24 घंटे बाद भी FIR नहीं; आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

    18 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला से रेप के प्रयास का मामला सामने आया। महिला ने अपने जीजा के घर रह रहे युवक पर रेप करने की कोशिश के आरोप लगाए। महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक से पूछताछ जारी है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं हो सकी है। घटना 21 फरवरी की रात की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके घर में घुस आया और रेप के इरादे से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने और पीटने की धमकी दी। इसी दौरान, आसपास के लोगों की आहट सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मिल्कीपुर थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच हो रही है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में होली-ईद पर शांति का संकल्प:पुलिस ने नागरिकों के साथ की बैठक, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    ईंट भट्ठा मजदूरों का शोषण, यूनियन ने किया प्रदर्शन:न्यूनतम 700 रुपये प्रति हजार ईंट मजदूरी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment