Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंट भट्ठा मजदूरों का शोषण, यूनियन ने किया प्रदर्शन:न्यूनतम 700 रुपये प्रति हजार ईंट मजदूरी की मांग

    20 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद में असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन ने ईंट भट्ठा मजदूरों के शोषण और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष सुखपाल सिंह के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया, जिसमें बताया गया कि जनपद के विभिन्न ईंट भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है। ज्ञापन में यूनियन ने आरोप लगाया कि मजदूरों से लंबे समय तक काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दरों के अनुसार भुगतान नहीं किया जाता। कई भट्ठा मालिक तय दर से कम मजदूरी दे रहे हैं, जिससे मजदूरों के परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। असंगठित मजदूर मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि मजदूरों को प्रति हजार ईंट पर निर्धारित दर से कम भुगतान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने मांग की है कि सभी ईंट भट्ठों की जांच की जाए और मजदूरों को न्यूनतम 700 रुपये प्रति हजार ईंट की दर से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने यह भी मांग की कि मजदूरों के श्रमिक कार्ड बनवाए जाएं और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे उनके शोषण को रोका जा सके। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। जिलाधिकारी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में दलित महिला से रेप की कोशिश:शिकायत के 24 घंटे बाद भी FIR नहीं; आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी
    Next Article
    यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध:विश्व यादव परिषद ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, रिलीज रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment