Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में उमस भरी गर्मी, 34 डिग्री पहुंचा तापमान:सरयू खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे, बादल छाए, 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। उमस के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। कुमारगंज मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे में कुमारगंज में बारिश दर्ज नहीं हुई। हवा की गति 6.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा दक्षिण-पूर्वी रही। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत और न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बावजूद तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से स्थिर बना हुआ है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से करीब 10 सेंटीमीटर नीचे है। ऐसे में नदी के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश कम होने के बाद पिछले 24 घंटे में संबंधित बैराज से सरयू में सीमित मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इससे फिलहाल नदी के जलस्तर में बड़ी वृद्धि की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में गिरावट आने के आसार हैं। तटीय क्षेत्रों में निगरानी जरूरी सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के करीब होने के कारण तटीय क्षेत्रों में प्रशासन और स्थानीय लोगों की निगाह नदी के जलस्तर पर बनी हुई है। हालांकि फिलहाल जलस्तर स्थिर है और केंद्रीय जल आयोग ने अगले 24 घंटे में किसी बड़े उछाल की संभावना नहीं जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान की गोली लगने से मौत, 10 पर केस:रामपुर में बेटे की तहरीर पर परिवार के लोग नामजद; हत्या-सुसाइड नोट दोनों एंगल से जांच
    Next Article
    बिजनौर में करोड़ों की संपत्ति के मालिक की हत्या:4 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस ने 3 दर्जन CCTV फुटेज खंगाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment