Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान की गोली लगने से मौत, 10 पर केस:रामपुर में बेटे की तहरीर पर परिवार के लोग नामजद; हत्या-सुसाइड नोट दोनों एंगल से जांच

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में रविवार सुबह किसान राजेश कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के बेटे विशेष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के ही 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने चार पुलिस टीमें गठित की हैं। इनमें एसओजी और डॉग स्क्वायड भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार रविवार सुबह घर से खेत की ओर गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे परिजनों को उनके खेत में खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो राजेश के सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमीन विवाद और मुकदमेबाजी को लेकर चल रहा था विवाद मृतक के बेटे विशेष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के लोगों के बीच जमीन समेत अन्य मामलों को लेकर विवाद और मुकदमेबाजी चल रही थी। आरोप है कि परिवार के कुछ लोग राजेश कुमार पर मामले में अपने पक्ष में फैसला करने का दबाव बना रहे थे। विशेष कुमार ने इसी विवाद के चलते अपने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान संजीव, राजेंद्र सिंह, शिवा, आकाश, ऋषिपाल, संजय, सत्यवीर, संजीव, निगम उर्फ नन्हे और आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जेब से मिला सुसाइड नोट, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि परिवार में आपसी मुकदमेबाजी का विवाद सामने आया है। साथ ही मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसलिए पुलिस हत्या के आरोप के साथ आत्महत्या के पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पुलिस सभी उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। चार टीमें गठित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार एसपी ने बताया कि राजेश कुमार के सीने में गोली लगी है। गोली किस बोर की थी, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। घटना की जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं, जिनमें एसओजी और डॉग स्क्वायड भी शामिल हैं। पुलिस टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ नामजद लोगों से पूछताछ और अन्य तथ्यों की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़े भक्त:महिला बोली- मेरी हर मुराद पूरी हुई, भोर की आरती के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक
    Next Article
    अयोध्या में उमस भरी गर्मी, 34 डिग्री पहुंचा तापमान:सरयू खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे, बादल छाए, 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment