Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में वाम दलों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन:ईरान पर हमलों का किया विरोध, बोले-अंतरराष्ट्रीय शांति और संप्रभुता के लिए खतरा

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में वामपंथी दलों ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा किए जा रहे हमलों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। वाम मोर्चा फैजाबाद के बैनर तले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के भाजपा के जिला महासचिव अशोक तिवारी ने कहा कि ईरान पर हो रहे हमले अंतरराष्ट्रीय शांति और संप्रभुता के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई से निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है और वैश्विक तनाव बढ़ रहा है। वाम दलों ने ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से मांग की कि वह ईरान की संप्रभुता के समर्थन में स्पष्ट रुख अपनाए और युद्ध समाप्त कराने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करे। साथ ही खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। नेताओं ने कहा कि युद्ध की स्थिति से तेल संकट, महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, जिसका असर मजदूरों, किसानों और गरीब तबके पर पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में भाकपा के जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, भाकपा (माले) व अन्य वामपंथी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:देवरिया में केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, सिलेंडर लेकर जताया विरोध
    Next Article
    धरना-स्थल से गायब हुए RSP अध्यक्ष पंकज धवरैया दिल्ली पहुंचे:हाथरस में 28 दिन से धरने पर बैठे थे, 8 मार्च को यूजीसी बिल प्रदर्शन में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment