Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:देवरिया में केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना, सिलेंडर लेकर जताया विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बरहज-देवरिया बाईपास पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व सपा नेता विजय रावत ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बनने से पहले भाजपा ने जनता को महंगाई कम करने का भरोसा दिया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद स्थिति इसके विपरीत हो गई है। रावत ने जोर दिया कि लगातार बढ़ रही गैस की कीमतों से आम लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। विजय रावत ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए, तो समाजवादी पार्टी जनपद में बड़े स्तर पर जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को महंगाई के खिलाफ जागरूक करेंगे और सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर बरहज विधानसभा के पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई की जननी बन गई है और जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है। यादव ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया, तो सपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में राहुल यादव, संजय सिंह, राकेश यादव, विकास यादव, सलीम खान, अनुप राजभर, अख्तर आलम, अनरूद यादव, कृष्णानंद यादव, इस्लाम अंसारी, राम प्रसाद, अनिश अंसारी, दिनेश यादव और अनिल कुमार सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारा:बहराइच में खुद को भी घायल कर कीटनाशक पिया, दोनो पहले से है शादीशुदा
    Next Article
    अयोध्या में वाम दलों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन:ईरान पर हमलों का किया विरोध, बोले-अंतरराष्ट्रीय शांति और संप्रभुता के लिए खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment