Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या पहुंचा 11 सदस्यीय कोरियाई दल:रानी हो स्मारक पर किया नमन, महापौर ने विकास में सहयोग का दिया भरोसा

    6 hours ago

    1

    0

    दक्षिण कोरिया से आया 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या पहुंचा। रानी हो (राजकुमारी सूरीरत्ना) स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी मातामही को नमन किया। इस दौरान नगर निगम की ओर से प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपनी पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी के साथ अंगवस्त्र और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। कोरिया गणराज्य का यह प्रतिनिधिमंडल इंचियोन ली क्वान एसोसिएशन के अध्यक्ष ली जिन ओके के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचा। दुभाषिया के माध्यम से हुई बातचीत में प्रतिनिधिमंडल ने रानी हो मेमोरियल पार्क में पूजा स्थल के विकास की आवश्यकता जताई। इस पर महापौर ने स्मारक के समुचित विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपनी पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी के साथ अंगवस्त्र और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। नगर निगम ने हाल ही में संभाली जिम्मेदारी महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि रानी हो मेमोरियल पार्क को हाल ही में पर्यटन विभाग से नगर निगम ने अपने अधीन लिया है। अब यहां विकास कार्यों को गति दी जाएगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अयोध्या को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान महापौर ने कहा कि रानी हो के कारण अयोध्या को वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान मिली है। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में यह स्मारक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अक्टूबर में आएगा 100 सदस्यीय दल कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को करीब 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रानी हो को श्रद्धांजलि देने अयोध्या आएगा। इसके अलावा उन्होंने अप्रैल में दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महापौर को भी आमंत्रित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा:फेवीक्विक लगाकर एटीएम कार्ड जाम करते, मदद के बहाने बदल देते कार्ड, 153 एटीएम कार्ड बरामद
    Next Article
    ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में चालक की मौत:उन्नाव के अतहा-पावा मार्ग पर हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment