Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में जानलेवा हमले का आरोपी अरेस्ट:कार टक्कर के बाद फायरिंग मामले में 15 दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में एक कार टक्कर के बाद हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक वांछित आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी को देवबंद-नानौता सर्विस रोड से पकड़ा गया और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह घटना 24 फरवरी 2026 को हुई थी। दल्हेड़ी गांव निवासी योगेंद्र ने थाना बड़गांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी स्विफ्ट कार (नंबर UP17P6374) से अपने दोस्तों आर्यन, राहुल और करण के साथ शिमलाना गांव गए थे। वहां कुछ युवकों से मिलने के बाद वे बड़गांव लौट रहे थे। योगेंद्र के अनुसार, शिमलाना बिजलीघर के पास पहुंचने पर निखिल नामक युवक अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में अपने साथियों के साथ आया और उनकी कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद निखिल ने जान से मारने की नीयत से हाथ में लिए कट्टे से योगेंद्र पर फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने बताया कि फायरिंग के बाद हमलावरों के अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान योगेंद्र के दोस्त आर्यन को चोटें आईं। आरोपियों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद थाना बड़गांव पुलिस ने योगेंद्र की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को थाना बड़गांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित आरोपी बोबी उर्फ प्रियांशु पुत्र जगत सिंह निवासी कैरवाली, थाना मधुबन, जिला करनाल, हरियाणा को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को देवबंद-नानौता सर्विस रोड से पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी रखे हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध की आग में झुलसा बरेली का जरी-जरदोजी कारोबार:10 लाख कारीगरों की ईद पर संकट, ईरान-इजरायल जंग ने तोड़ी 100 करोड़ के व्यापार की कमर
    Next Article
    ला मार्टिनियर की जमीन पर अभी निर्माण नहीं:हाईकोर्ट ने एलडीए को दिया निर्देश, अगली सुनवाई 13 मार्च को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment