Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    18 फिट गहराई से दो किशोरियों के शव बरामद:हरदोई में 24 घंटे बाद SDRF ने तालाब से निकाले, गांव में शोक

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर दहेलिया गांव में तालाब में डूबी दो किशोरियों के शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिए गए हैं। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद लापता आरुषि (14) और प्रियंका (12) के शव शनिवार सुबह SDRF की टीम ने तालाब से निकाले। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। SDRF की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ शनिवार सुबह मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11:25 बजे दोनों बच्चियों के शवों को ढूंढ निकाला। बताया गया कि शव तालाब के बिल्कुल बीचों-बीच करीब 18 फीट की गहराई में मिट्टी में फंसे हुए थे। यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हुई थी। रामपुर निवासी आरुषि, प्रियंका और जानवी (10) खेलते-खेलते तालाब के पास चली गई थीं। सिंघाड़ा निकालने के प्रयास में तीनों गहरे पानी में समा गईं। ग्रामीणों ने जानवी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन आरुषि और प्रियंका का पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को पुलिस और फ्लड पीएसी ने साढ़े छह घंटे तक बचाव अभियान चलाया था। हालांकि, अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा था। शनिवार सुबह SDRF की टीम ने मोर्चा संभाला। आरुषि कक्षा 8 और प्रियंका कक्षा 5 की छात्रा थीं। शव बाहर निकाले जाने के बाद परिजनों का बुरा हाल था। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या पुलिस ने नवजात के शव का अंतिम संस्कार कराया:तीन दिन पहले महादेव घाट पर मिला था शव, पीएम रिपोर्ट में नेचुरल डेथ की पुष्टि
    Next Article
    घाटमपुर तहसील दिवस में गूंजा मुआवजे का मुद्दा:एलिवेटेड हाईवे भू-अधिग्रहण पर बाजार मूल्य की मांग, अधिकारियों ने निस्तारण करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment