Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर एक माह में 100 हादसे:15 की मौत, बाइक सवार ज्यादा प्रभावित; रॉन्ग साइड, हेलमेट न पहनना वजह

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले एक महीने के दौरान कुमारगंज, इनायत नगर, पूरा कलंदर और कैंट थाना क्षेत्रों में करीब 100 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें करीब 15 लोगों की जान चली गई है। इन दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण मार्ग पर पर्याप्त संकेतकों का अभाव और गलत दिशा में वाहन चलाना बताया जा रहा है। मृतकों में अधिकतर बाइक सवार युवक शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज गति और हेलमेट न पहनने वाले बाइक सवार अक्सर इन हादसों का शिकार हो रहे हैं। यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार बाइक सवारों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है और हेलमेट पहनने की सलाह दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद युवा हेलमेट पहनने से कतरा रहे हैं। हाल ही में,इनायत नगर क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व एक अज्ञात वाहन ने अलग-अलग बाइक पर सवार चार युवकों को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अमेठी जनपद के रहने वाले अन्य दो बाइक सवारों को इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।इसी तरह, कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला और बराई पारा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक अधेड़ सहित तीन लोगों को टक्कर मारी थी, जिसमें भी जानमाल का नुकसान हुआ। कुमारगंज निवासी विनय गुप्ता ने बताया कि अयोध्या से कुमारगंज तक हाईवे पर कहीं भी स्पीड डिस्प्ले मीटर नहीं है,और पिठला बॉर्डर के पास लगा स्पीड मीटर डिस्प्ले भी अक्सर खराब रहता है। इस सप्ताह ट्रेलर और चार पहिया वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाएं सबसे अधिक हुई हैं। बारून बाजार के पास एक ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे चालक की मौत हो गई। कुचेरा और गहनाग मंदिर के पास वाहनों की टक्कर से भी दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरई पारा के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग बच्चों की चोरी, बेचने वाले को सजा:मथुरा जंक्शन पुलिस ने दिलाई 10 साल की जेल
    Next Article
    घर जलाने के दोषियों को सजा:1.20 लाख रुपये का अर्थदंड सुनाया, 15 साल बाद हुई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment