Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या विकास प्राधिकरण का सड़क निर्माण में अनियमितता:कहीं ऊंची तो कहीं नीची बन रही सड़क, खुले सीवर चैंबर से हादसे का खतरा

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या के लक्ष्मण घाट वार्ड और छोटी देवकली के बीच सड़क निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मकसूदन स्कूल से लोटनी भवानी मंदिर स्कूल तक अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से सड़क बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई है। कहीं ऊंची, कहीं नीची बनाई जा रही सड़क मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं हो रहा है। कई स्थानों पर सड़क ऊंची है तो कहीं काफी नीची बनाई जा रही है। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है। सीवर चैंबर की स्थिति भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी है। कहीं चैंबर सड़क से ऊंचे हैं तो कहीं नीचे रह गए हैं। कई स्थानों पर सीवर के ऊपर रखे पत्थर खुले पड़े हैं। इससे राहगीरों के गिरने और दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। एक माह से चल रहा निर्माण स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क निर्माण शुरू हुए करीब एक माह हो चुका है। इसके बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित निगरानी नहीं की जा रही है। लोगों ने अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच कराने की मांग की है। पार्षद प्रतिनिधि ने भी उठाए सवाल पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। ऊंचाई में अंतर के कारण जलभराव की समस्या पैदा होगी। सीवर चैंबर पर खुले पड़े पत्थरों से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। आंदोलन की चेतावनी मोहल्लेवासियों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और सड़क को निर्धारित मानकों के अनुसार दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाजीपुरम में करियर काउंसलिंग शिविर:एक्सपर्ट्स बोले- AI को मौका समझें, डिग्री से रोजगार की गारंटी नहीं
    Next Article
    किशोरी के बयान पर दुष्कर्म-पॉक्सो की धाराएं बढ़ीं:इटावा में आरोपित गिरफ्तार, बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment