Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजाजीपुरम में करियर काउंसलिंग शिविर:एक्सपर्ट्स बोले- AI को मौका समझें, डिग्री से रोजगार की गारंटी नहीं

    45 minutes ago

    1

    0

    आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में रोजगार हासिल करने के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार को लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल और लखनऊ विश्वविद्यालय के 'सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केन्द्र' के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। डिग्री के साथ तकनीकी ज्ञान से मिलेगी सफलता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) शिवानी श्रीवास्तव ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज के कड़े प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल कर लेना रोजगार की गारंटी नहीं है। भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल (Skills), तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास से लैस होना पड़ेगा। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि व क्षमताओं को पहचानने और एक लक्ष्य तय कर निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। AI रोजगार के लिए खतरा नहीं इस शिविर का मुख्य आकर्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आयोजित विशेष जागरूकता सत्र रहा। तकनीकी बदलावों को समझाते हुए विशेषज्ञों ने छात्राओं से कहा कि बदलते दौर में AI को रोजगार के लिए एक खतरे या चुनौती के रूप में देखने के बजाय, इसे नए अवसरों और अपनी कार्यक्षमता (Efficiency) बढ़ाने वाले आधुनिक टूल के रूप में अपनाना चाहिए। छात्राओं ने विशेषज्ञों से किए सवाल इसके बाद हुए ओपन इंटरैक्टिव सत्र में छात्राओं ने अपने करियर, रोजगार और AI के प्रभाव से जुड़े कई सवाल विशेषज्ञों के सामने रखे। विशेषज्ञों ने उनकी सभी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक सुझाव दिए और खुद को बाजार की मांग के अनुरूप लगातार अपडेट और 'अपस्किल' करने की सलाह दी। कार्यक्रम के सूत्रधार डॉ. विशाल वर्मा रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन करते हुए विशेषज्ञों और छात्राओं के बीच एक सार्थक संवाद स्थापित किया। अंत में प्रो. (डॉ.) मिशु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, प्राचार्या, प्राध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यह शिविर छात्राओं के लिए भविष्य की तैयारी करने का एक बेहद उपयोगी मंच साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में UG की 97.80% सीटें फुल:106 सीटों के लिए स्पॉट राउंड शुरू, 24 तक रजिस्ट्रेशन; 25 से सीटों का आवंटन होगा
    Next Article
    अयोध्या विकास प्राधिकरण का सड़क निर्माण में अनियमितता:कहीं ऊंची तो कहीं नीची बन रही सड़क, खुले सीवर चैंबर से हादसे का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment