Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास के स्वास्थ्य में सुधार:जगदगुरु कृपालु रामभूषण देवाचार्य बोले- जल्द अयोध्या वापस आएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। आज अर्जुन द्वाराचार्य जगदगुरु कृपालु रामभूषण देवाचार्य ने पीड़ित महंत को आज अपने हाथों से ठोस आहार खिलाया।कहा कि महंत अवधेश दास तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वे जल्दी ही अयोध्या लौटेंगे। फेफड़ों में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत के बाद बड़ा भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश कुमार दास (करीब 60 वर्ष) की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें पहले श्रीराम अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 3 दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से महंत की सेहत की जानकारी ले चुके हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़ों से करीब 800 एमएल पानी निकाला गया है। फिलहाल महंत की हालत में सुधार हो रहा है। जबकि फेफड़ों में मौजूद बाकी पानी भी जल्द निकालने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या स्वामी अवधेश कुमार दास महाराज के अस्वस्थ होने की सूचना पर लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार पहुंचकर उनका कुशल-क्षेम जाना। उनके साथ संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास ने भी महंत का कुशल जाना और स्वस्थ होने की कामना की। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास और जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य ने महंत अवधेश कुमार दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है बताते चले कि बड़ा भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश कुमार दास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी महंतों में हैं। जब भी सीएम अयोध्या आते हैं, महंत सीधे उनसे मिलते हैं या फिर सीएम अपने गुरु महंत कौशल किशोर दास भक्तमाली का हाल लेने उनके आश्रम पहुंचते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक के चालान ने खोला हत्या का राज:अमेठी में पत्नी को मारकर भाग निकला था, फोन बिजी रहने से करता था शक
    Next Article
    नोएडा के डॉक्टरों ने केन्या की महिला की लौटाई मुस्कान:17 साल से मैंडिब्युलर ट्यूमर से जूझ रही थी, सर्जरी के बाद सुधरा संतुलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment