Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक के चालान ने खोला हत्या का राज:अमेठी में पत्नी को मारकर भाग निकला था, फोन बिजी रहने से करता था शक

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में बाइक के चालान ने महिला की हत्या का राज खोल दिया। महिला का हत्यारा उसका पति निकला। रात में उसने पत्नी को मिलने बुलाया और हत्या करके आराम से बाइक से भाग निकला। रास्ते में एसपी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंस गया और उसका 500 का चालान हो गया। सुबह आरोपी ससुराल वालों के साथ थाने पहुंचा और नॉर्मल बिहेव करता रहा, जिससे किसी को शक न हो। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो फोन सर्विलांस पर लगाया गया, जिसमें लोकेशन पुलिस चेकिंग प्वाइंट की भी मिली। उस दिन की कार्रवाई की डिटेल निकाली गई तो आरोपी का नाम भी सामने आया जिसके बाद एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव की है। मृतक महिला रेखा (26) होली पर अपने दो बच्चों रिशु और अंश के साथ मायके आई थी। सोमवार सुबह घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा मिला था। लोगों ने शव देखा तो घर वालों को जानकारी हुई और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने खुलासे के लिए 6 टीमों का गठन कर दिया। रेखा का पति मंशाराम कूड़ेभार में ईंट-भट्‌ठे पर नौकरी करता है। हत्या की सूचना मिलने पर वह भी ससुराल पहुंचा और मौत पर दुख जताया। इसके अलावा उसने कहा कि मेरा पत्नी से कोई विवाद नहीं था, जो होगा ससुराल वालों का ही होगा। ससुराल वालों के साथ रिपोर्ट लिखाने भी गया इसके बाद वह रेखा के भाइयों और पिता के साथ गौरीगंज कोतवाली गया। वहां उसने मीडिया से भी बातचीत की। उसने कहा कि मेरा और पत्नी का कोई झगड़ा नहीं था। मैं तो सुबह भट्‌ठे पर अपना काम कर रहा था। वहीं पर साले का फोन आया और उसने जानकारी दी, तब मैं यहां आया हूं अगर मेरे घर पर हत्या हुई होती तो मेरी जिम्मेदारी बनती। यहां का मामला है उनके मायके वालों को देखना चाहिए। पत्नी का फोन कई बार बिजी आता था, लेकिन उसमें कोई झगड़ा नहीं था। मैं पूछता तो वह किसी का नाम बता देती थी कि मायके में बात कर रही थी। पिता और भाई अज्ञात पर जताते रहे शक वहीं, पिता सोमई ने कहा कि बेटी की हत्या तो हुई है पर हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। भाई ने बताया कि रात 10 बजे तक सब कुछ सही था, सभी ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद मैं सोने चला गया। रात में पता नहीं कब हत्या कर दी गई। आगे आकर ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसा मंशाराम इतने शातिर तरीके से व्यवहार कर रहा था, जिससे किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने डिटेल्स निकालनी शुरू की। मंशाराम का फोन सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन घटनास्थल से कुछ दूर पर मिली। उसी रात पुलिस टीम उसी जगह पर ऑपरेशन चक्रव्यूह चला रही थी। इसमें संदिग्धों की जांच की जा रही थी, तभी मंशाराम भी बिना हेलमेट के वहां से गुजरा था। उसकी बाइक की स्पीड भी ज्यादा थी इसलिए पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। पुलिस ने उसका 500 रुपये का चालान किया था। जैसे ही रिकॉर्ड मैच हुआ पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एसपी सरवणन टी ने घटना का खुलासा किया। 30 किमी बाइक चलाकर दोबारा भट्‌ठे पर पहुंचा पूछताछ में मंशाराम ने अपना गुनाह मान लिया। उसने बताया कि पत्नी का फोन रात में बिजी आता था, इसी को लेकर मनमुटाव था। कई बार मना किया पर वह हर बार बहाना बना देती थी। इसके बाद रविवार की रात उसे फोन करके बाहर मिलने बुलाया। डंडे से हमला करके उसकी हत्या कर दी और फिर से 30 किमी दूर अपने ईंट-भट्‌ठे पर आ गया। किसी को शक भी नहीं हुआ की मैंने रात में आकर उसकी हत्या कर दी है। रेखा का मोबाइल भी मैंने जला दिया था। अगर चालान न होता तो किसी को मेरे ऊपर शक न होता। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… HP अफसरों के हत्यारोपी की मार्केट पर चला बुलडोजर:बदायूं में 11 दुकानें ढहाईं, 53 खाली कराई जा रहीं; 100 पुलिसवाले तैनात बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के 2 अफसरों के हत्यारोपी अजय सिंह की मार्केट पर बुलडोजर चल रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे SDM धर्मेंद्र सिंह 2 बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू हुई। अब तक 11 दुकानें ढहा दी गई हैं। 53 अन्य खाली कराई जा रहीं। पुलिस और PAC के 100 से ज्यादा जवान तैनात हैं। बैरिकेडिंग कर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मार्केट सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। आरोपी ने फर्जी कागजों के जरिए इसे खुद, अपने ताऊ और रिश्तेदारों के नाम करवा लिया था। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में साइबर ठगी की बड़ी वारदात टली:बैंक कर्मचारियों की सतर्कता से बच गए 10 लाख, महाराष्ट्र पुलिस बनकर किया था डिजिटल अरेस्ट
    Next Article
    बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास के स्वास्थ्य में सुधार:जगदगुरु कृपालु रामभूषण देवाचार्य बोले- जल्द अयोध्या वापस आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment