Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ा पत्थर लेकर युवकों पर टूट पड़ी युवती, VIDEO:झांसी में खड़े होकर साथियों से खूब पिटवाया, बोली- इसे जान से मार दो

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में एक युवती हाथों में बड़ा पत्थर लेकर युवक पर टूट पड़ी। पहले पत्थर से हमला किया और फिर जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि “इसे जान से मार दो… जान से मार दो”। यह सुनते ही उसके साथियों ने युवक को पटककर जमकर लात-घूसे मारे। खड़े होकर अपने सामने युवक को खूब पिटवाया। घटना गुरुवार की है। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवती समेत दोनों पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार करके शांतिभंग के आरोप में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी की टक्कर लगने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पूरा मामला नवाबाद थाने से चंद कदम दूर शहर के सबसे व्यस्त इलाइट चौराहे का है। आर्केस्ट्रा में काम करते हैं शिवाजी नगर निवासी विशाल (19), शादाब (27), मोहिनी यादव (23) और थापकबाग निवासी फूल सिंह (27) व सोनू (38) के बीच विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष आर्केस्ट्रा में काम करते हैं। गुरुवार को वह गाड़ी से लौट रहे थे। इलाइट चौराहा पहुंचने पर गाड़ी टकराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विशाल और शादाब ने फूल सिंह और सोनू को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। दोनोें पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मोहिनी भी मारपीट में शामिल हो गई। उसने भी सोनू को पीटा। यह देखप आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। युवती ने बड़े पत्थर से युवक को मारा घटना का 16 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि युवती अपने हाथों में बड़ा पत्थर लिए हुए है और उससे युवक को मारती है। उसके साथी भी युवक को पीटने लगते हैं। तभी युवती कहने है कि इसे जान से मार दो। यह सुनते ही साथी मारपीट तेज कर देते हैं। उसे कॉलर पकड़कर पटक देते हैं और लात-घूसे बरसाते हैं। ऑर्केस्टा में काम करते हुए आरोपी सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला समेत करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया है कि महिला और उसके कुछ साथी ऑर्केस्ट्रा में काम करते हैं। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि दो पक्षों के बीच गाड़ी की टक्कर हो जाने को लेकर मारपीट हो गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों के 5 लोगों को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अफगान तालिबान का आरोप- पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास फ्यूल डिपो पर बमबारी की
    Next Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए 400 मीटर लाइन:डीएम बोले- पैनिक न हों, लोगों ने कहा- बुकिंग के बाद मिल रही डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment