Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ballia में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद आरोपी सिपाही पति, सास और ससुर जेल भेजे गए

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में विवाहिता की कथित दहेज हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही पति, सास एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ईराज राजा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता पावर हाउस तिराहा से सोमवार को आरोपी पति अवनीन्द्र गुप्ता (33), सास किरन देवी (60) एवं ससुर इन्दु प्रकाश (63) को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार बलिया जिले में 22 वर्षीय विवाहिता का शव रविवार शाम उसके ससुराल में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने इस संबंध में उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने सोमवार को बताया था कि सलोनी गुप्ता (22) का शव सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव स्थित उसके ससुराल में कमरे के अंदर छत के पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी विजय बहादुर गुप्ता की शिकायत पर उसके पति अवनीन्द्र गुप्ता, ससुर इंदु प्रकाश गुप्ता, सास किरण देवी, देवर मानवेंद्र गुप्ता और राहुल नामक एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(1) (दहेज हत्या) और 85 (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा क्रूरता) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।शिकायत के अनुसार, सलोनी की शादी चार दिसंबर 2025 को हुई थी। उसके परिवार ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले कथित तौर पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। एसपी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Sonia Gandhi ने अपनी Book में जिस बात को 'छिपाया', उसे Rahul Gandhi ने सबके सामने बताया
    Next Article
    ओडिशा के Keonjhar में Bajrang Dal सदस्यों की गिरफ्तारी पर VHP ने CM को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment