Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा धाम गए युवक की पोखरे से मिली लाश:गोरखपुर से दोस्तों के साथ गया था जल चढ़ाने, 15 महीने पहले हुई थी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से बाबा धाम जल चढ़ाने गए 27 साल के युवक की लाश पोखरे से मिली है। गोरखपुर के बिछिया जंगल के तुलसीराम मल्लाह टोला के रहने वाले युवक का शव छह अगस्त को कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक सुनसान स्थान पर स्थित पोखर से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान रमेश निषाद के पुत्र बजरंगी निषाद के रूप में हुई है। वह बिछिया जंगल स्थित तुलसीराम मल्लाह टोला के वार्ड नंबर 23 का रहने वाला था। अब विस्तार से पढिए पूरा मामला तीन अगस्त को मोहल्ले के लोगों के साथ गया था बाबा धाम बताया गया कि बजरंगी निषाद तीन अगस्त को मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ बाबा धाम गया था। उसके साथ यात्रा पर गए लोगों के अनुसार, यात्रा के दौरान बजरंगी पीछे रह गया था। जब काफी देर तक वह साथियों के पास नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। साथियों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बजरंगी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसकी तलाश जारी रही। छह अगस्त को सुनसान जगह पर पोखर में मिला शव छह अगस्त को कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक सुनसान स्थान स्थित पोखर में युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान करने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मोबाइल फोन और लोकेशन से जुड़ी जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान की। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। फिलहाल उसकी मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका बजरंगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर उसके परिजन और स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि युवक अपने साथियों के साथ बाबा धाम गया था, लेकिन रास्ते में अचानक उसके लापता होने के बाद उसका शव सुनसान स्थान पर पोखर से बरामद हुआ। परिजनों ने पूरे मामले की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 15 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी पांच महीने की गर्भवती बजरंगी की शादी करीब 15 महीने पहले हुई थी। उसकी पत्नी इस समय पांच महीने की गर्भवती है। पति की मौत की खबर से पत्नी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बजरंगी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं उसके पिता का भी निधन हो चुका है। परिवार में अब बजरंगी की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। सात अगस्त को घर पहुंचा शव, मचा कोहराम पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई के बाद सात अगस्त को बजरंगी का शव घर पहुंचा। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घर पहुंच गए। युवक की मौत से मोहल्ले के लोगों में भी आक्रोश फैल गया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। शव रखकर चार फाटक रोड पर किया चक्का जाम घटना से आक्रोशित स्वजन और स्थानीय लोगों ने चार फाटक रोड पर शहीद शिव सिंह क्षेत्री के पास स्थित ओवरब्रिज पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। लोगों के सड़क पर बैठ जाने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्वजन और स्थानीय लोग हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग पर अड़े रहे। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस के आश्वासन के बाद रास्ता खाली हुआ। पत्नी बोली- न्याय मिलने तक नहीं हटूंगी मृतक की पत्नी ने कहा कि उसके पति की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उसने मांग की कि मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्नी ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह मौके से नहीं हटेगी। बाद में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर समझाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह पोखर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत से पहले उसके साथ क्या हुआ, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और यात्रा के दौरान उसके साथ रहे लोगों से मिली जानकारी को भी जांच में शामिल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चलने की उम्मीद है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद ने राष्ट्रीय ध्वज गीत विधेयक पेश किया:रमेश अवस्थी बोले- पद्मश्री श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ की विजयी विश्व तिरंगा प्यारा... को मिले विधिक मान्यता
    Next Article
    नाबालिग अपहरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:फतेहपुर पुलिस ने अपराधी को न्यायालय में पेश किया, भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment