Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुझ पर हमला करने वाला यूपी CM-डिप्टी सीएम का करीबी':पप्पू यादव बोले- पीएम एक्शन लीजिए; सांसद पर घर में घुसकर फेंका गया था जूता

    22 hours ago

    1

    0

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान सांसद ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने पप्पू यादव पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं, पप्पू यादव का कहना है कि युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या की कोशिश की। घटना रविवार की है। इस घटना के बाद पप्पू यादव ने सोमवार यादव ने अपने फेसबुक पर जूते फेंकने वाली की तस्वीर शेयर की और लिखा PM साहब और गृह मंत्री जी बताइए किसने इसे मेरी सुपारी दी है? यूपी के CM और डिप्टी CM के साथ वाले इस लड़के ने मुझ पर जानलेवा हमला किया। बताइए आपकी पार्टी में चढ़ावा चोर कालनेमि ऐसे हत्यारों के संरक्षक कौन-कौन हैं, क्या आपका भी इन्हें सीधा संरक्षण प्राप्त है? नहीं तो कार्रवाई हो। पप्पू यादव ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो देखिए औरंगाबाद में पप्पू यादव के समर्थकों को प्रदर्शन इधर, दिल्ली में पप्पू यादव के हमले के बाद सोमवार को औरंगाबाद में समर्थकों ने प्रदर्शन किया। समर्थकों ने गांधी मैदान से विरोध मार्च निकाला और शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए रमेश चौक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थकों ने सांसद की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यदि एक जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। अब नीचे हंगामे की कुछ तस्वीरें देखिए… कई बाबा मुझे 'जलाने-मारने' की बात कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने सांसद पप्पू यादव से गुस्से में पूछा- “आप भगवान राम की तस्वीर लेकर दूसरे नेताओं के पैरों में रख रहे हैं। आपने उनका सम्मान कहां किया? हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का अधिकार आपको किसने दिया?” इस पर पप्पू यादव ने उससे पूछा, “आप कौन हैं?” इसी दौरान उस युवक ने उनकी ओर जूता फेंक दिया। इसके बाद सांसद के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। हंगामे के बाद सांसद पप्पू यादव कहा, मैं जनता के बीच घिरा हुआ था। सभी मीडिया के साथी मौजूद थे, वार्ता हो ही रही थी उतने में ये हुआ। मुझे मारने की साजिश तो चल ही रही है। कई बाबा मुझे 'जलाने-मारने' की बात कर रहे हैं। यदि वहां पर इतने लोग मौजूद नहीं होते तो आज मैं खत्म हो जाता। कल रात ही मेरे परिजनों को भी परेशान किया गया है। मैंने तो कुछ कहा ही नहीं, 200 किलोग्राम सोना और चांदी कहां गया? ये सवाल जरूरी हैं। समर्थकों का दावा- अतीक हत्याकांड जैसी वारदात की प्लानिंग थी पप्पू यादव के मीडिया संयोजक ने कहा- मैं वहां मौजूद था। (हमलावरों ने) पहले चप्पल निकाली और उसे फेंका। जब हमला करने के लिए चाकू निकाला गया, तो हमारे समर्थकों और साथियों ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की। मैं आगे बढ़ा और हमलावर और पप्पू यादव के बीच खड़ा हो गया और इसके नतीजे में मुझे बुरी तरह पीटा गया। दिल्ली पुलिस खड़ी रही और उन्होंने ऐसा होने दिया। ये लोग 'प्रयागराज पार्ट टू' करने आए थे। वे आज अतीक अहमद वाली घटना को दोहराने आए थे। दो-तीन लोगों का सामना करते हुए मुझे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि मैं बेहोश हो गया। मेरे साथी मुझे मौके से दूर ले गए। मुझे और कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस हमलावरों को ले गई, इसलिए उन्हें सही संख्या पता होगी…मैं ही था जिसने आज सुबह DCP से मुलाकात की थी और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी कि सांसद आज आ रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। यह सब जानने के बावजूद, उन्होंने यहां केवल तीन या चार पुलिसकर्मी तैनात कि और वे भी बस गुंडों की सुरक्षा कर रहे थे। समर्थक बोला- हमलावर के चाकू से उंगली में चोट लगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक अन्य समर्थक ने कहा- तीन-चार लोग अचानक वहां पहुंचे और चाकू से हमला करने की कोशिश की। मैंने पप्पू यादव को बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया। चाकू से मेरी ऊंगली पर कट लगा, इसके बाद भी हमलावर हमला करते रहे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब जानिए आरोपी युवक ने क्या कहा- हंगामे में शामिल आरोपियों में से एक हैप्पी शर्मा ने कहा, “मैं बुलंदशहर से हूं। साधु-संतों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था और हम उनके समर्थन में वहां पहुंचे थे। पप्पू यादव साधु-संतों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। वे हमारे पूजनीय देवी-देवताओं का अपमान करते हैं और हमारी आस्था का मजाक उड़ाते हैं।” उसने आगे कहा, “जब हम वहां पहुंचे तो पता चला कि साधु-संतों को पहले ही वहां से हटा दिया गया था। इसके बाद हमने सांसद पप्पू यादव से मिलने का फैसला किया और उनके आवास के अंदर चले गए। हमारी सुरक्षा जांच हुई। हमारे पास कोई आपत्तिजनक सामान नहीं था, इसलिए हमें अंदर जाने दिया गया।” प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। हमने उनसे सिर्फ इतना कहा कि ‘पप्पू यादव, आप एक जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन आप साधु-संतों और उनके गेरुए वस्त्रों का मजाक उड़ा रहे हैं। आप सांसद अवधेश प्रताप के पैर भी छू रहे हैं, इसका क्या मतलब है? कृपया ऐसा करना बंद करें।’ इतना कहने पर ही उन्होंने और उनके समर्थकों ने हमारी पिटाई शुरू कर दी। एक दिन पहले सांसद की पत्नी के घर के बाहर भी हंगामा इससे पहले पप्पू यादव की पत्नी और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के दिल्ली स्थित आवास के बाहर शनिवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर रविवार को पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर मेरे बच्चों और परिवार तक पहुंचे, तो महाभारत से भी बड़ा महाभारत होगा। हम अपनी लड़ाई में बच्चों को शामिल नहीं करते। हमें ऐसे कमजोर संस्कार नहीं मिले हैं।” संसद के मानसून सत्र के दौरान पप्पू यादव ने लोकसभा परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर राम मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में नाटक किया। इस दौरान वह पुजारी के वेश में नजर आए और नेताओं के पैर छूते और चंदा लेते दिखे। इसी घटना के विरोध में शनिवार रात उनकी पत्नी रंजीत रंजन के दिल्ली स्थित आवास के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और साधु-संतों ने प्रदर्शन किया। आस्था को बचाने के लिए 100 बार मरने को तैयार हूं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- भगवा पहनने का अधिकार सिर्फ भाजपा या गिरिराज सिंह को ही नहीं है। क्या पप्पू यादव को गेरुआ वस्त्र पहनकर उसकी मर्यादा और सम्मान की रक्षा करने का अधिकार नहीं है? मैं सनातन और देश के करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा के लिए 100 बार मरने को तैयार हूं। मैं कफन बांधकर घर से निकलता हूं, मुझे कोई डरा नहीं सकता। पप्पू यादव ने आगे कहा, “3,300 करोड़ रुपए का जवाब कौन देगा? मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय और अन्य लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? हमें एसआईटी जांच स्वीकार नहीं है। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। एसआईटी को सरकार का हथियार नहीं बनने देंगे।” दरभंगा में पप्पू यादव का विरोध, पुतला फूंका दरभंगा में रविवार शाम भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। संसद भवन परिसर में सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान का विरोध में सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका। भाजपा दरभंगा (पश्चिमी) के जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में स्टेट हाईवे-27 पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और उसका अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। अब पूरा मामला समझिए… पुजारी बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन शुक्रवार को पप्पू यादव ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया था। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मुद्दे को लेकर वो भगवा चोला और साधु के वेश में संसद भवन पहुंचे थे। उन्होंने संसद परिसर में बैठकर प्रदर्शन किया। वो दानपेटी भी साथ लेकर पहुंचे थे। संसद परिसर में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया गया। पुजारी बनकर आए पप्पू यादव ने सांसदों से दान लेना शुरू किया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें पैसे दिए। दान के पैसे पप्पू यादव पेटी में न डालकर अपने पास रख रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। समाजवादी पार्टी के कई सांसदों ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया और दान देकर अपना समर्थन जताया। इसके बाद दान का पैसा लेकर पप्पू यादव ने भागने का अभिनय किया तो विपक्षी सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। पप्पू यादव के प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें… पप्पू यादव ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालु भगवान राम के मंदिर में आस्था के साथ दान देते हैं, इसलिए चढ़ावे से जुड़े किसी भी मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। विपक्ष का कहना था कि यह राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों को प्रतीकात्मक रूप से दिखाने का तरीका था। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कई विपक्षी नेता रहे मौजूद प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद समेत विपक्ष के कई सांसद मौजूद रहे। सभी नेताओं ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े किसी भी मामले में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। क्या है पूरा मामला? पप्पू यादव और विपक्षी दलों का आरोप है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताएं हुई हैं। इन्हीं आरोपों को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से इन आरोपों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट- हाईकोर्ट के जज जांच करेंः पप्पू यादव राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "आज 100 करोड़ से अधिक लोग जिन्होंने चंदा दिया है, भारत के किसी न किसी मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च, कहीं पर भी, आज साथ खड़े हैं। केदानराथ हो, बदरीनाथ हो या फिर दक्षिण का कोई मंदिर हो, सभी के आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। फिर ऑडिट क्यों नहीं, RTI क्यों नहीं, SIT के जरिए जांच क्यों? चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज हुई है। ये FIR पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास ने कोतवाली थाने में कराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ का दर्शन करके लौट रहे टीचर-ट्रांसलेटर की मौत:जौनपुर में हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुसी कार, 3 दोस्त घायल
    Next Article
    मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में लगे ठुमके:2 हरियाणवी डांसरों पर समर्थकों ने लुटाए नोट; बच्चे भी मौजूद रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment