Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेंदा फूल सूंघाकर बच्चों की मौत का भय दिखाया:रावतपुर में महिला से हजारों की नकदी-जेवर की ठगी, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी

    16 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास का सहारा लेकर टप्पेबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शातिर बदमाशों ने एक महिला को गेंदा का फूल सूंघाकर उसके बच्चों की मौत का भय दिखाया और बातों में उलझाकर हजारों रुपये की नकदी व कीमती सामान ठगकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला बदहवास होकर सड़क पर रोती-बिलखती रही और मदद के लिए लोगों को आवाज लगाती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टप्पेबाजो ने गेंदा का फूल दिया बोल रावतपुर के सराय मस्वानपुर निवास संजय वर्मा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। पत्नी किरण घरो में खाना बनाने का का काम करती है। परिवार में दो बेटे प्रवेश व आयुष है । रविवार शाम किसी को वह पनकी से काम कर घर वापस आ रही थी। पीड़िता के अनुसार रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें गेंदा का फूल सूंघने के लिए दिया। फूल सूंघने के बाद दोनों शातिरों ने महिला को डराना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है और यदि तुरंत उपाय नहीं किया गया तो दोनों बच्चों की जान जा सकती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर महिला घबरा गई और बदमाशों के झांसे में आ गई। आरोप है कि शातिरों ने कथित पूजा-पाठ और संकट टालने के नाम पर महिला से नकदी और अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद जब महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने महिला को संभाला और 112, नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे:कोहना में ग्रामीणों के जुटने पर हवाई फायरिंग करके भागे आरोपी, 5 अरेस्ट
    Next Article
    बाबूपुरवा में विवाहिता की मौत पर लगाया जाम, नारेबाजी:परिजनों का आरोप-स्कॉर्पियो न देने पर बेटी को मारकर फंदे से लटकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment