Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बाबर के नाम से मस्जिद बनाने पर रोक नहीं':सहारनपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष का बयान, शौकत अली बोले- ये असंवैधानिक नहीं, है तो कानून बना दीजिए

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा किह पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। किसी के नाम पर मस्जिद बनने पर किसी तरह की रोक नहीं है। कई मस्जिदें विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर हैं और यह कोई नया विषय नहीं है। संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि किसी के नाम पर मस्जिद नहीं बन सकती। अगर मेरे बेटे का नाम बाबर है और मैं उसके नाम पर मस्जिद बनाता हूं तो ये असंवैधानिक कैसे हो गया? अगर किसी को आपत्ति है तो संसद में कानून बना दीजिए। इस दौरान जनसंख्या से अपने बयानों पर उन्होंने कहा-कुछ लोग कहते हैं मुसलमान 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं किस मुसलमान के 19 बच्चे हैं? हमने जवाब में कहा था कि अगर किसी को तकलीफ है तो 'हम दो हमारे दो दर्जन'। ये व्यंग्य था। उन्होंने कहा कि संविधान किसी को बच्चे पैदा करने से नहीं रोकता। व्यक्तिगत मामलों को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। शहर में कार्यक्रम की मंजूरी नहीं मिलने पर गुरुवार को एक ढाबे पर प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को जानबूझकर कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है। यह 2 तस्वीर देखिए… रोड शो करना था, ढाबे पर कार्यकर्ताओं से मिले दरअसल, AIMIM की ओर से सहारनपुर में गुरुवार को कई कार्यक्रम प्रस्तावित थे। पार्टी ने रोड शो की तैयारी भी की थी। प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। शहर से 20 किलोमीटर दूर देरादून रोड स्थित सोना सैयद माजरा में एक ढाबा पर कार्यकर्ताओं से मिले। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा-ये मुझे भी मालूम नहीं कि जिला प्रशासन हमें अनुमति क्यों नहीं दे रहा। पश्चिमी यूपी के कई जिले में हमारे कार्यक्रम लगे हुए हैं। हम बड़े कार्यक्रम नहीं कर रहे। केवल पैगाम-ए-देहात के नाम से नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। अधिकारी कहते हैं कि ऊपर से मना है। समझ में नहीं आ रहा कि किस बात की घबराहट है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-सारी पार्टियां हमें बीजेपी की बी टीम कहती थीं। अब जब बीजेपी हमें अनुमति नहीं दे रही, तो क्या समझा जाए? उन्होंने इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि संविधान किसी भी राजनीतिक दल को प्रचार-प्रसार और जनता के बीच जाने का अधिकार देता है। मीडिया के सामने न केवल भाजपा पर तीखा हमला बोला, बल्कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को जानबूझकर कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है। गठबंधन हुआ तो ठीक…नहीं तो 200 सीट पर चुनाव लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि गठबंधन की कोशिश की जा रही है। अगर किसी से गठबंधन नहीं हुआ तो AIMIM 2027 में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा-हमारी कोशिश होगी कि यूपी चुनाव में दलित और मुसलमानों का एक मजबूत और प्राकृतिक गठबंधन बने। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी को रोका जा सकता है। यदि हमें गठबंधन में शामिल नहीं किया गया तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लेंगे। शौकत अली के बड़े बयान… ------------------------------ ये भी पढ़ें: 'जज साहब, मुझे पति का साथ चाहिए':कोर्ट में फूट-फूटकर रोईं ज्योति सिंह, कहा-पवन सिंह साथ नहीं रहना चाहते तो मेंटेनेंस में 10 करोड़ दें “जज साहब, मेरी शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक न तो मुझे पति का प्यार मिला और न ही मेरे भरण-पोषण का खर्च मिला है। मैं पवन सिंह के साथ रहना चाहती हूं। मेरे दर्द को नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर वह साथ नहीं रहना चाहते हैं, तो मुझे 10 करोड़ रुपए मेंटेनेंस दिया जाए।” भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में ये बातें कहीं। ये जानकारी खुद ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने भास्कर से बातचीत में दी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा आयोग बनेगा:रैपिड सर्वे रिपोर्ट के बाद आरक्षण तय होगा; सरकार ने HC में हलफनामा दिया
    Next Article
    एसएन साध ट्रस्ट ने 150 दिव्यांगों को बांटे उपकरण:फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय निशुल्क सहायता शिविर का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment