Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीच सड़क पर कांस्टेबल ने ट्रांसजेंडर को चूमा:छैला बाबू तो कैसा दिलदार कर बना रहा था रील, पोस्ट पर लिखा- प्लीज डिलीट कर दो

    1 hour ago

    1

    0

    छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला… गाने पर रील बनाने के दौरान एक ट्रांसजेंडर को बीच सड़क पर कांस्टेबल ने चूम लिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद कांस्टेबल हरकत में आया और वीडियो डिलीट करने की मिन्नत करने लगा, कांस्टेबल ने पोस्ट पर लिखा–बहुत प्रॉब्लम हो रही है, नौकरी पर बात आ गई, प्लीज इसे डिलीट कर दो। इसके बाद कांस्टेबल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी। पहले देखिए यह दो तस्वीरें… ग्वालटोली इलाके का बताया जा रहा वीडियो वायरल वीडियो रविवार का ग्वालटोली थानाक्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित पार्किंग एरिया का बताया जा रहा है। बता दें कि महाशिवरात्रि के बाद रविवार को आनंदेश्वर मंदिर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त कर रही थी, जिस दौरान ट्रांसजेंडर ने पुलिस के साथ एक रील बनाई, जिस रील में कांस्टेबल ने सारी हदें पार कर दी। दैनिक भास्कर एप इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्मार्टी कौशल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी सड़क पर गश्त करते नजर आ रहे है। गश्त के दौरान एक ट्रांसजेंडर छैला, बाबू तो कैसा दिलदार निकला… चोर समझी थी मैं, थानेदार निकला… गाने पर रील बनाता दिख रहा है। ट्रांसजेंडर को देख एक कांस्टेबल खुद पर काबू नहीं रख पाया और आकर ट्रांसजेंडर के गाल चूम लिया। 90 कमेंट, 1009 लोगों ने किया शेयर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, पोस्ट पर 1845 लाइक, 1009 शेयर, 53 रिपोस्ट व 90 कमेंट किए गए, जिसमें कांस्टेबल की हरकत को देख यूजरों ने आपत्ति दर्ज कराई। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल भी हरकत में आ गया। उसने sandeepkumar120799 नाम की आईडी से पोस्ट पर कमेंट लिखते हुए कहा– अरे सुनो ये मैं ही हूं, ये मुझे प्राब्लम हो रही है, नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज यार इससे डिलीट कर दो और मेरे पर मैसेज करो। ACP बोले- ग्वालटोली में तैनात नहीं है कांस्टेबल मामले में एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि कांस्टेबल ग्वालटोली थाने में तैनात नहीं है, हो सकता है कांस्टेबल ड्यूटी पर आया होगा, इसका पता लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो किस जगह है, इसकी जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फास्ट फूड दुकान के सिलेंडर में लगी आग:मेडिकल कॉलेज के सामने मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    चंदा मांगने वालों से मारपीट, आरोपी पर लगेगा गुंडा एक्ट:आरोपी बोला- मेरा साथ हुई थी अभद्रता, कहा था मदरसा बनकर रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment