Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदा मांगने वालों से मारपीट, आरोपी पर लगेगा गुंडा एक्ट:आरोपी बोला- मेरा साथ हुई थी अभद्रता, कहा था मदरसा बनकर रहेगा

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन में मुस्लिम समाज के लोगों को पीटकर टोपी उतरवाने के आरोपी का एक वीडियो आज सामने आया है, जिसमें उसने दावा किया है कि मुस्लिम समाज के लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और चेलेंज किया कि मदरसा बनकर रहेगा, इसके बाद हाथापाई शुरू की गई। वहीं पुलिस अब आरोपी पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की तैयारी में है। वीडियो में आरोपी युवक ऋषभ ठाकुर नाम के एक व्यक्ति के साथ दिखा है, ऋषभ ठाकुर को भी दो दिन पहले ही बरेली पुलिस ने रंगदारी के मामले में तड़ीपार किया है। दोनों साथ में दिखे हैं। इस दौरान ऋषभ ठाकुर का कहना है कि भाईयों ये भाई (अक्षय शर्मा) हमसे पीलीभीत में मिलने आए हैं, इन्हें हमसे सहायता चाहिए थी। इनका कहना है कि बदायूं के कस्बा रुदायन में नए मदरसे का निर्माण कराया जा रहा है। हिंदू बस्ती में जाकर चंदा लिया जा रहा था। इनसे चंदा मांगा गया, इन्होंने चंदा देने से मना कर दिया। इसके बाद अक्षय ने कहा कि चंदा मांगने वाले लोगों ने मेरे साथ अभद्रता की और कहा कि कोई हिंदू रोक सके तो रोक ले, मदरसा जरूर बनेगा। इसके बाद ऋषभ ठाकुर का कहना है कि हम लोग गर्म खून वाले लोग हैं, उन लोगों से इनकी मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस के द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई हुई और इन्हें जेल भेज दिया गया। 24 घंटे जेल में रहने के बाद जब लौटे तो पुलिस का कहना है कि यहां से चले जाओ मुकदमा तो लगाऊंगा। जम्मू छोड़ आए, कहां कहां छोड़ें ऋषभ ठाकुर का कहना है कि हम बदायूं प्रशासन से एसएसपी से अनुरोध के साथ यह पूछना चाहता हूं कि आप ये अवगत करा दें कि जब मारपीट हुई तो ये बंद हुए। शांतिभंग की कार्रवाई हुई है तो अब बदायूं छोड़ने को क्यों कहा जा रहा है। हिन्दुस्तान हमारा है। जम्मू कश्मीर हम छोड़ आए, पंजाब की एलओसी आप छुड़वाने को तैयार हैं, कहां-कहां हम छोड़ें हम अपने जिले में रहते हुए अपने धर्म को आवाज भी न उठा पाएं। मैं प्रशासन को अवगत कराना चाहता हूं कि अक्षय शर्मा बदायूं ही रहेंगे, इन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। इन्होंने अपने देश धर्म के लिए कार्य किया है। इन्होंने कोई गलत नहीं की है। इन्होंने उन्हें मारा है तो हम इनके साथ हैं। मेरी पूरी टीम इनके साथ है। हिंदू रक्षा दल इनके साथ है। अगर अक्षय पर कोई नया मुकदमा लगता है तो मेरी पूरी टीम, हिंदू रक्षा दल की टीम थाना इस्लामनगर पर जाकर प्रदर्शन करेगी। क्योंकि हम एकतरफा कार्रवाई हिंदुओं पर नहीं होने देंगे। हम जेहादी मुल्लों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन्हें जेल भेजोगे, मुझे जेल भेजोगे हमारे साथ 100-150 लोग हैं, उन्हें भी जेल भेजो। बरेली में भी जिन्होंने मेरे साथ गिरफ्तारी दी थी। हम सबको जेल भेजो हम देश धर्म के लिए काम कर रहे हैं। एक नजर पूरे मामले पर अक्षय शर्मा का एक वीडियो दो दिन पहले सामने आया था, जिसमें वो मुस्लिम समाज के तीन लोगों से मारपीट कर रहा है। उनकी टोपियां भी उतरवाई गई थीं। घटनाक्रम 15 फरवरी का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। जबकि बाद में वह जमानत पर छूट गया। वीडियो सामने आने के बाद सियासी घेराबंदी भी शुरू हुई थी। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत सपा सांसद आदित्य यादव व पूर्व दर्जामंत्री आबिद रजा ने भी घटना की निंदा करते हुए सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग की थी। आज एसपी देहात डॊ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीच सड़क पर कांस्टेबल ने ट्रांसजेंडर को चूमा:छैला बाबू तो कैसा दिलदार कर बना रहा था रील, पोस्ट पर लिखा- प्लीज डिलीट कर दो
    Next Article
    PAC कुश्ती क्लस्टर: वाराणसी प्रथम, कानपुर द्वितीय स्थान पर:विजेताओं को चल वैजयंती और पदक से सम्मानित किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment