Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरी बेटी की लाश नहीं...वह कभी जींस नहीं पहनी':मां बोलीं- उसके बायकट बाल थे, 45 दिन बाद मिला था शव; अब DNA टेस्ट कराएगी पुलिस

    20 hours ago

    2

    0

    ‘ये मेरी बेटी की लाश नहीं है। वह कभी जींस नहीं पहनती थी। उसके बाल बॉयकट थे। जो लाश मिली है, वह जींस पहने हुए है और उसके बाल लंबे हैं। लाश कंकाल बन चुकी है।’ यह कहना है सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की मां ललिता पाल का। मेरठ में रविवार को पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर नाले में एक डेडबॉडी मिली। जिसका पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, फास्टफूड की दुकान चलाने वाले आरोपी ने 3600 रुपए के लिए अनुष्का पाल (17) की हत्या की थी। आरोपी ने 15 अप्रैल को अनुष्का के फोन करके बुलाया। उसी रात पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। फिर लाश को 150 मीटर पीछे ला करके नाले में फेंककर फरार हो गया। उसकी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। शनिवार को जब पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। 45 दिनों तक नाले में शव पड़ रहने कंकाल बन चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। अनुष्का की मां ललिता पाल ने शव को देखकर बताया कि वह उनकी बेटी नहीं हैं। उन्होंने कहा- मेरी बेटी कभी जींस नहीं पहनती थी और उसके बाल बॉयकट थे। वह एक नेशनल खिलाड़ी थी। जबकि शव में लड़की ने नीले रंग की जींस पहन रखी है और उसके बाल लंबे हैं। मेरी बेटी की आंख के पास एक निशान (चोट का दाग) था, लेकिन शव कंकाल बन चुका है, जिससे कोई पहचान नहीं हो पा रही है। घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। वहीं, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया- परिजन शव को लेकर कंफ्यूज है। अब DNA टेस्ट कराया जाएगा। देखिए 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- बोरे में भरकर फेंका शव, आधा गलकर कंकाल बना पुलिस का कहना है कि शव को बोरे में भरकर फेंका गया था। कीचड़ में धसने के कारण बोरा ऊपर नहीं आ सका। इससे किसी को भी शव का पता नहीं चला। डेढ़ महीने बीत जाने की वजह से शव करीब 50% तक गलकर कंकाल में बदल गया था। पिता नेमपाल ने बताया कि पुलिस ने उन्हें मोबाइल में फोटो दिखाकर कहा कि यह अनुष्का का शव है। लाश की हालत देखकर कुछ भी स्पष्ट समझ नहीं आ रहा था। सोमवार को चार ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर परिजन और ग्रामीण पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद अनुष्का की मां ने शव देखा और कहा कि यह उनकी बेटी नहीं है। गाजियाबाद में टू खेलने गई थी अनुष्का अनुष्का की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता नेमपाल ने बताया- आखिरी बार अनुष्का गाजियाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता खेलने गई थी। वहां उसने 60 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में भी जीते थे। उस समय अनुष्का ने बताया था कि उसकी सहेली की मां की तबीयत खराब थी, जिसके कारण उसने वह पैसे उसे दे दिए थे। उन्होंने बताया- अनुष्का जब भी मेडल जीतकर घर लौटती थी तो पूरा गांव झूम उठता था। परिवार में खुशी का माहौल रहता था। सभी को उम्मीद थी कि उनकी बेटी आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी। लेकिन, आरोपी ने सिर्फ 3600 रुपए के लिए उसकी जान ले ली। 2024 में जमानत पर आया था आरोपी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फास्टफूड संचालक श्याम पर पहले भी एक महिला की हत्या का आरोप लग चुका है। वह साल 2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पिछले दो साल से रोहटा रोड पर फास्टफूड की दुकान चला रहा था। अनुष्का की हत्या के बाद से उसकी दुकान बंद पड़ी है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें कथावाचक देवकीनंदन बोले-एक लीटर पेट्रोल से सस्ती हिंदुओं की जान:अब मुसलमान गायों के लिए आंदोलन कर रहे; यही कलयुग है देश में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल से भी सस्ती दो चीजें हैं, पहली- गाय की हत्या और दूसरी- हिंदुओं की जान। अभी गाजियाबाद में 15 साल के बच्चे को चाकू से गोद दिया। हिंदुओं को कोई भी आता है, मारकर चला जाता है। इसका जिम्मेदार हिंदू ही है।' ये बातें कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रविवार को कहीं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे को कमर से बांधकर 80-फीट टॉवर पर चढ़ी रेप-पीड़िता:गोंडा में बोली- आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ; DM के आश्वासन पर 6 घंटे बाद उतरी
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में LLB छात्रों का हंगामा:बोले- जितना लिखा था उससे कम नंबर मिले, पोर्टल पर बार- बार बदल रहा रिजल्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment