Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मोनिका यादव पति संग नौचंदी मेला पहुंचीं:हरियाणवी डांस शो देखा, 2016 में धर्मेंद्र यादव से तलाक, 3 दिन पहले दूसरी शादी की

    1 day ago

    2

    0

    सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव शादी के बाद रविवार को पहली बार मेरठ पहुंचीं। वह पति गौरव चौधरी के साथ नौचंदी मेला देखने गईं तो वहां बुके देकर उनका स्वागत किया गया। मोनिका लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने पति के साथ मशहूर हरियाणवी कलाकार रेणुका पवार का डांस शो देखा। बाद में दोनों ने मेला घूमा। लोगों से मुलाकात की। दरअसल, मोनिका ने गुरुवार (28 मई) को मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता गौरव चौधरी के साथ हिमाचल में सात फेरे लिए थे। यह मोनिका की दूसरी शादी है। शादी में दोनों का परिवार मौजूद रहा था। मोनिका इस वक्त भाजपा में हैं। वह फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। मोनिका का आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव से 2016 में तलाक हो चुका है। गौरव भी अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे चुके हैं। यानी, दोनों की ये दूसरी शादी है। एक साल से दोनों में बातचीत चल रही थी। उनकी पहली मुलाकात CM आवास में हुई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। 2027 में चुनाव लड़ने पर बोले- पार्टी का आदेश मानेंगे मोनिका यादव ने कहा- आज मुझे मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में आने का मौका सिर्फ चौधरी साहब (गौरव चौधरी) की वजह से मिला है। गौरव ने कहा- मेरा मोनिका को इस मेले में लाने का मकसद यह है कि वह हमारी पौराणिक संस्कृति को जान सकें। 2027 में चुनाव लड़ने पर गौरव ने कहा- अभी हम दोनों जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभा रहे हैं। हम दोनों ही भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो भी आदेश देगी, उसी के अनुसार काम करेंगे। अब जानिए मोनिका यादव और गौरव चौधरी के बारे में… मोनिका के पिता मुलायम सिंह के खास रहे मोनिका पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी हैं। नरेंद्र सिंह यादव 6 बार विधायक रहे। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 1985 में कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव जीता था। बाद में समाजवादी पार्टी के गठन के दौरान वे मुलायम सिंह के साथ चले गए। नरेंद्र के पिता राजेंद्र सिंह यादव भी बड़े राजनेता रहे हैं। वह प्रजा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक थे। उन्होंने यूपी सरकार में मंत्री के तौर पर भी काम किया था। वे फर्रुखाबाद के शमशाबाद और मोहम्मदाबाद सीट से सात बार विधायक चुने गए थे। मोनिका परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्य हैं। 2021 में मोनिका यादव ने छोड़ी थी सपा मुलायम से नजदीकी संबंधों की वजह से नरेंद्र सिंह ने बेटी मोनिका की शादी अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के साथ की थी। हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। 2016 के पंचायत चुनाव में मोनिका उम्मीदवार बनाई गईं। लेकिन, पार्टी की अंदरूनी राजनीति की वजह से हार गईं। इसी बीच धर्मेंद्र ने मोनिका को तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली। 2021 के पंचायत चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। उन्हें भाजपा का समर्थन मिला तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गईं। जर्मनी का बड़ा बिजनेस छोड़ मेरठ लौटे गौरव चौधरी मेरठ के कुसेड़ी गांव के रहने वाले गौरव चौधरी की कहानी बेहद दिलचस्प है। साल 2006 में वह 'बैचलर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस' की पढ़ाई करने जर्मनी गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहीं सेटल हो गए और कड़ी मेहनत से वहां होटल्स, रियल एस्टेट और होलसेल स्टोर्स का एक बहुत बड़ा बिजनेस खड़ा किया। बिजनेस शिखर पर था, लेकिन साल 2021 में अचानक मेरठ की माटी की खुशबू उन्हें भारत खींच लाई। भारत लौटने के महज 4 महीने बाद ही उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और अपनी लोकप्रियता के दम पर निर्विरोध मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिए गए। मुख्यमंत्री आवास पर 'विकास मॉडल' की प्रेजेंटेशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात गौरव और मोनिका की लव स्टोरी की शुरुआत मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक से हुई थी। दरअसल, सीएम योगी ने 2021 में जिलों के विकास मॉडल को लेकर एक विशेष प्रेजेंटेशन कार्यक्रम रखा था। चूंकि, गौरव जर्मनी से इंटरनेशनल बिजनेस का बड़ा अनुभव लेकर आए थे और मोनिका के पास भी मल्टीनेशनल कंपनी का कॉर्पोरेट अनुभव था, इसलिए मुख्यमंत्री ने दोनों को विशेष रूप से बुलाया था। यूपी के पंचायती राज व‍िभाग के कार्यालय में इस मीटिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई। विकास के मुद्दों पर शुरू हुई यह बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ी। अब जानिए नौचंदी मेले का इतिहास… --------- ये भी पढ़ें- कथावाचक देवकीनंदन बोले-एक लीटर पेट्रोल से सस्ती हिंदुओं की जान:अब मुसलमान गायों के लिए आंदोलन कर रहे; यही कलयुग है देश में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल से भी सस्ती दो चीजें हैं, पहली- गाय की हत्या और दूसरी- हिंदुओं की जान। अभी गाजियाबाद में 15 साल के बच्चे को चाकू से गोद दिया। हिंदुओं को कोई भी आता है, मारकर चला जाता है। इसका जिम्मेदार हिंदू ही है।' ये बातें कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रविवार को कहीं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- लड़के घर में झाड़ू-पोंछा ज्यादा लगाने लगे:इसीलिए मेरिट में लड़कियां ज्यादा; 10-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया
    Next Article
    बच्चे को कमर से बांधकर 80-फीट टॉवर पर चढ़ी रेप-पीड़िता:गोंडा में बोली- आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ; DM के आश्वासन पर 6 घंटे बाद उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment