Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची को रौंदने वाला ट्रक सीसीटीवी में दिखा:हादसे के बाद तेज रफ्तार में भागते नजर आया, पुलिस 24 घंटे बाद भी पकड़ नहीं सकी

    21 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में आठ साल की बच्ची को रौंदने वाला ट्रक सीसीटीवी में नजर आया है। हादसे के बाद ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रक लेकर नैनी की ओर भागता नजर आया है। फिलहाल 24 घंटे बाद भी पुलिस न ट्रक बरामद कर सकी है और न ही ड्राइवर को अरेस्ट कर पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि ट्रक और उसके ड्राइवर को ट्रेस कर लिया गया है। ठीक 7:21 मिनट पर हुआ हादसा यह हादसा सोमवार सुबह नैनी जेल के ठीक सामने हुआ था। इसमें 200 मीटर की दूरी पर स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में परीक्षा देने जा रही कक्षा दो में पढ़ने वाली फलीशा को ट्रक ने कुचल दिया था। सूत्रों के मुताबिक, हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो इसमें घटना के संबंध में अहम क्लू मिले। पता चला कि यह हादसा 7:21 मिनट पर हुआ। 14 चक्का ट्रक ने कुचला बच्ची को हादसा करने वाला ट्रक 14 चक्का था और हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर ट्रक लेकर तेजी से भाग निकला। घटनास्थल से कुछ दूर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह ट्रक कैद भी हुआ है। इसमें दिखाई दे रहा है कि ड्राइवर बेहद तेज गति से ट्रक लेकर भागते नजर आ रहा है। बहुत ज्यादा थी रफ्तार उधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तिराहा होने के बावजूद ड्राइवर ट्रक बेहद तेज गति से चला रहा था और यही वजह रही कि यह हादसा हुआ। घटनास्थल के पास ही ठेला लगाने वाले विनोद अग्रहरि ने बताया, ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। बच्ची जिस बाइक पर सवार थी उस पर आगे एक और बच्चा था। बाइक उसके रिश्तेदार चला रहे थे, बाद में पता चला कि वह उसके मामा थे। रांग साइड से आ रही बाइक से हुई टक्कर जेल रोड तिराहे पर सामने से रांग साइड से एक बाइक वाला आ रहा था। उधर खरकौनी साइड से भी एक कार आ रही थी। बच्ची के मामा ने कार देखकर बाइक दाहिनी ओर से निकालनी चाही और इसी दौरान रांग साइड से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे आगे बैठा बच्चा उसके मामा बांयी ओर गिर पड़े और बच्ची दाहिनी ओर गिर गई। वह उठ कर खड़ी हुई थी कि तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। थाना प्रभारी बोले इस मामले में 24 घंटे बीत चुके हैं और अब तक ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नैनी इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम का कहना है कि ट्रक को ट्रेस कर लिया गया है। ड्राइवर का भी पता चल गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम निरस्त:आज 517 जोड़ों का होना था विवाह, अव्यवस्था मिलने पर फर्म ब्लैकलिस्ट
    Next Article
    गिरफ्तारी से बचने को हाईकोर्ट पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद:यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment