Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों के साथ बैठकर BEO ने खाया मिड-डे मील:श्रावस्ती में 90% बच्चे ड्रेस में मिले, स्टाफ की सराहना

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती मे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंगलवार को विभाग ने 2:00 बजे के बाद जानकारी देते हुए बताया की खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर लोहटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षण कार्य और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसी बीच मध्यान्ह भोजन का समय हो गया। बच्चे निर्धारित स्थान पर पंक्ति में बैठकर भोजन करने के लिए तैयार थे। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार भी प्रधान शिक्षक राकेश कुमार गौतम के साथ बच्चों की पंक्ति में बैठकर खुद भी मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए। बीईओ ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और वितरण व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि बच्चों को निर्धारित तरीके से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। वहीं निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भोजन सहित अनुशासन और स्वच्छता की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। विद्यालय में उपस्थित लगभग 90 प्रतिशत बच्चे निर्धारित ड्रेस में थे। भोजन के बाद बच्चों ने भी अनुशासन का परिचय दिया। उन्होंने अपनी थालियां निर्धारित स्थान पर रखीं और पंक्तिबद्ध होकर हाथ धोए। बच्चों के बीच अनुशासन और स्वच्छता की अच्छी आदतें देखकर बीईओ ने संतोष व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने विद्यालय की समुचित व्यवस्थाओं के लिए समस्त स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों में अनुशासन, स्वच्छता और अच्छी आदतों का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को इसी प्रकार बनाए रखने और शैक्षिक वातावरण को और बेहतर करने के लिए स्टाफ को प्रोत्साहित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीआरडी जवानों को 5 लाख कैशलेस चिकित्सा सुविधा:मुख्यमंत्री ने ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपए किया, अमेठी में कार्यक्रम लाइव देखा
    Next Article
    रिटायर्ड फौजी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर साले की हत्या की:3 गोलियां मारीं, पत्नी को मायके ले जाने से नाराज था; प्रतापगढ़ में भीड़ ने बांधकर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment