Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड फौजी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर साले की हत्या की:3 गोलियां मारीं, पत्नी को मायके ले जाने से नाराज था; प्रतापगढ़ में भीड़ ने बांधकर पीटा

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने साले की हत्या कर दी। वह सुल्तानपुर से साले की मेडिकल स्टोर की दुकान पहुंचा। वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जब तक साला कुछ समझ पाता, तब तक तीन गोलियां उसे लग गईं। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी पूरी तैयारी से बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ पहुंचा था। वारदात के बाद फौजी ने मौके से भागने की कोशिश की। भीड़ ने उसे पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर उसे जमकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह फौजी को भीड़ के चंगुल से बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आसपास के लोग साले देवेंद्र यादव (48) को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी फौजी कपिल यादव का पत्नी प्रियंका से विवाद चल रहा था। सोमवार को देवेंद्र सुल्तानपुर अपने जीजा के घर गया। वहां से बहन प्रियंका को साथ ले आया था। इसी बात से कपिल भड़क गया। वारदात मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर कोहंडौर थाना क्षेत्र की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… 15 साल पहले हुई थी शादी, 6 महीने से पत्नी से था विवाद फौजी कपिल (43) की 15 साल पहले प्रियंका से शादी हुई थी। पिछले साल कपिल फौज से रिटायर हो गया था। वह सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी करने लगा था। 6 महीने से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। सोमवार को फिर किसी बात पर कपिल का प्रियंका से विवाद हो गया। प्रियंका ने अपने भाई देवेंद्र को फोन कर दिया। देवेंद्र सुल्तानपुर प्रियंका के घर पहुंचा। वहां प्रियंका और उसके बच्चे को लेकर घर आ गया। ताबड़तोड़ 10 फायर किए प्रतापगढ़ में मदाफरपुर बाजार में देवेंद्र की मेडिकल स्टोर की दुकान है। सोमवार को वह दुकान पर बैठा था। तभी कपिल सुल्तानपुर से वहां पहुंच गया। वह गार्ड की वर्दी में था। दोनों के बीच बहस हुई। कपिल ने धमकाया कि तुम प्रियंका को लेकर कैसे आ गए। इसी दौरान बात बढ़ी तो कपिल ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने लाइसेंसी पिस्टल से 10 राउंड फायर किए। तीन गोली कपिल को लगी। एक सिर, दूसरी कमर और तीसरी पैर पर। हत्या करके भागने लगा तो भीड़ ने पकड़ा, रस्सी से बांधा दिनदहाड़े हुई हत्या से हड़कंप मच गया। मार्केट में भगदड़ जैसी मच गई। कपिल हत्या के बाद मौके से भागने लगा तो भीड़ ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। कपिल ने पिस्टल भीड़ की तरफ तान दी। हालांकि, उसमें गोलियां नहीं थी। भीड़ ने उसे दबोच लिया। वह मारपीट करने लगा तो रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। उसके मुंह से खून निकलने लगा। करीब 15-20 मिनट बाद पुलिस पहुंची। कपिल को जैसे-तैसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। कपिल यादव अमेठी जिले के खानापुर का रहने वाला है। आरोपी बोला- बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर बच्चों और पत्नी को लेने गया था आरोपी कपिल यादव ने अस्पताल में बताया- मैं सुबह अपने बच्चों और पत्नी प्रियंका को लेने गया था। पत्नी के पास लड़का और लड़की हैं, जिनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा था। इससे पहले साले ने मुझे धमकी दी थी कि अगर आओगे तो गोली मार दूंगा। मैंने कहा था कि चाहे जो हो जाए, बच्चों के भविष्य के लिए जरूर आऊंगा। धमकी के कारण मैं बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आया था। जैसे ही मैं पहुंचा ससुर गया प्रसाद यादव, बड़े साले देवेंद्र, छोटे साला उपेन्द्र ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। रॉड और डंडों से हुई मारपीट के कारण मैं जमीन पर गिर गया। इसके बाद अपनी आत्मरक्षा के लिए मैंने पिस्टल से फायरिंग कर दी। एसपी ने कहा- आरोपी कपिल ने लाइसेंसी पिस्टल से साले की हत्या की है। परिवारिक विवाद में वारदात की गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… MP के भिंड में ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें:23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद इलाके में सोमवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। 23 घायल हैं। इनमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। घायल नंदलाल बताया कि पिकअप में कुल 29 मजदूर सवार थे। सभी अलग-अलग गांव के थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों के साथ बैठकर BEO ने खाया मिड-डे मील:श्रावस्ती में 90% बच्चे ड्रेस में मिले, स्टाफ की सराहना
    Next Article
    बलरामपुर में 4 महीने पहले हुई मौत की खुली जांच:कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला शव, मां ने जताई थी हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment