Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बेटे को जन्म देकर मां की मौत:ससुर बोले- डॉक्टर ने पेट में बेल्ट बांधकर जबरन नॉर्मल डिलेवरी कराई, फिर ब्लेडिंग नहीं रुकी

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में बेटे को जन्म देकर मां की मौत हो गई। ससुर का आरोप है- बहू का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। यह बात डॉक्टर को बता दी थी। मगर डॉक्टर ने पेट में बेल्ट बांधकर जबरन नॉर्मल डिलेवरी करा दी। इसके बाद ब्लेडिंग शुरू हो गई। जिसे डॉक्टर रोक नहीं पाई और महिला ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामले काे शांत कराया। अब पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पूरा मामला चिरगांव के एक निजी अस्पताल का है। अब पूरा मामला विस्तार से… 3 साल पहले हुई थी शादी मृतका का नाम हेमलता (27) पत्नी आकाश कुशवाहा था। वह चिरगांव के छिरौना गांव की रहने वाली थी। हेमलता और आकाश की शादी 3 साल पहले हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा बाबू है। मृतका के ससुर गोवर्धन कुशवाहा ने बताया- बहू का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। अब वह दोबारा से प्रेग्नेंट थी। गुरुवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। तब चिरगांव के एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए। वहां पर डॉक्टर ने डिलेवरी का 25 हजार रुपए में ठेका ले लिया। डॉक्टर को बता दिया था कि पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। तब वह बोली कि चिंता की कोई बात नहीं है। सुबह लगभग 9 बजे बहू की नार्मल डिलेवरी हो गई। उसने एक बेटे को जन्म दिया। ब्लेडिंग नहीं रोक पाई डॉक्टर ससुर ने आरोप लगाते हुए कहा- डिलेवरी के समय डॉक्टर ने बहू के पेट में बेल्ट बांधकर दबाया। इससे डिलेवरी नॉर्मल हो गई, मगर ब्लेडिंग चालू हो गई। पहले तो डॉक्टर ने कुछ नहीं बताया। इसलिए हम लोग घर चले गए। अस्पताल में घर की महिलाओं को छोड़ गए थे। दोपहर 2 बजे डॉक्टर ने फोन करके हम लोगों को अस्पताल बुलाया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। बोली- ब्लेडिंग नहीं रुक रही है, झांसी ले जाओ। हम लोग बहू को झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में लाए। हालात और बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाए। जहां पर डॉक्टरों ने बहू को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की लापरवाही की वजह से बहू की मौत हुई है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हेमलता का नवजात बच्चा स्वस्थ्य है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि पंचनामा भरकर हेमलता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल-सिसौदिया दिल्ली शराब केस से बरी:सांसद संजय सिंह बोले- प्रधानमंत्री 'विध्वंसकारी सोच' के व्यक्ति, देश का नहीं देख सकते विकास
    Next Article
    बच्चों में घट रही नैतिकता, प्रभारी मंत्री ने जताई चिंता:'नीले ड्रम' जैसी घटनाओं पर बोले, स्मार्टफोन दुरुपयोग रोकें, नैतिक शिक्षा दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment