Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BCCI के टाइटल स्पॉन्सर रेस में जेमिनी और SBI लाइफ:बेस प्राइस 4.85 करोड़ रुपए प्रति मैच; 2 साल में 35 घरेलू मैचों के अधिकार मिलेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट के टाइटल स्पॉन्सर के अधिकारों की डील अभी फाइनल नहीं हुई है। BCCI को तय समय तक कोई ऐसी बोली नहीं मिली, जो उसकी उम्मीदों पर खरी उतरे। अब बोर्ड संभावित कंपनियों से सीधे बातचीत कर रहा है। गूगल का AI ब्रांड जेमिनी, स्पिनी और SBI लाइफ के नाम इस रेस में सामने आए हैं। BCCI ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त रखी थी। क्रिकबज के मुताबिक, या तो कोई बोली नहीं मिली या मिली हुई बोली बोर्ड की उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। अब BCCI के पास सितंबर में घरेलू सीजन शुरू होने से पहले डील फाइनल करने का समय है। बेस प्राइस 15.5% बढ़ा BCCI ने टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए बेस प्राइस 4.85 करोड़ रुपए प्रति मैच रखा है। यह मौजूदा डील के मुकाबले करीब 15.5% ज्यादा है। मौजूदा टाइटल स्पॉन्सर IDFC First Bank हर घरेलू इंटरनेशनल मैच के लिए BCCI को 4.2 करोड़ रुपए देता है। बैंक ने तीन साल पहले ये अधिकार हासिल किए थे। इस बार BCCI अधिकार सिर्फ दो साल के लिए बेच रहा है। यह डील 31 मार्च 2028 तक रहेगी। इस दौरान करीब 35 घरेलू इंटरनेशनल मैच होने की उम्मीद है। इनमें 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं। बेस प्राइस पर डील हुई तो 171 करोड़ मिलेंगे पिछली डील में भारत में 55 इंटरनेशनल मैच खेले गए थे। IDFC First Bank ने इसके लिए करीब 231 करोड़ रुपए खर्च किए थे। अगर नया स्पॉन्सर 4.85 करोड़ रुपए प्रति मैच के बेस प्राइस पर डील हासिल करता है, तो BCCI को करीब 171 करोड़ रुपए मिलेंगे। इससे ज्यादा की बोली मिलने पर बोर्ड की कमाई भी बढ़ जाएगी। 27 सितंबर से शुरू होगा घरेलू इंटरनेशनल सीजन भारत में घरेलू इंटरनेशनल के इस सीजन का पहला मैच 27 सितंबर को होगा। इस दिन वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। इससे पहले सितंबर के बीच में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी होगी। हालांकि, ये मैच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होम गेम्स माने जाएंगे। एसोसिएट पार्टनर अधिकारों के लिए भी RFQ पिछली प्रक्रियाओं से अलग इस बार BCCI ने अपने आयोजनों के एसोसिएट पार्टनर अधिकारों के लिए भी रिक्वेस्ट फॉर कोटेशन (RFQ) जारी किया है। इसके लिए बोली जमा करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त है। एसोसिएट पार्टनर का सिलेक्शन टाइटल स्पॉन्सर तय होने के बाद ही किया जा सकता है। टाइटल स्पॉन्सर और एसोसिएट पार्टनर एक ही सेक्टर से नहीं हो सकते। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को हाई कमिश्नर का न्यौता:कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ भव्य स्वागत, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मेजबानी की। यह कार्यक्रम कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में हुआ। BCCI ने इस मौके से जुड़ी पोस्ट में कोलंबो की शाम को यादगार बताया गया। पोस्ट में टीम इंडिया के साथ भारत का झंडा भी लगाया गया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर जोलानी टेटे की हत्या:घर के बाहर कार में गोली मारी गई; साउथ अफ्रीका के ईस्टर्न केप की घटना
    Next Article
    U-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला पहलवानों ने 3 मेडल जीते:मानसी को सिल्वर, तानवी और कोमल को ब्रॉन्ज मिला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment