Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर जोलानी टेटे की हत्या:घर के बाहर कार में गोली मारी गई; साउथ अफ्रीका के ईस्टर्न केप की घटना

    3 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर जोलानी टेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 38 साल के टेटे को शुक्रवार को ईस्टर्न केप के मडांत्साने में उनके घर के बाहर निशाना बनाया गया। वह अपनी कार में बैठे थे और घर का गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी बलाक्लावा पहने दो हथियारबंद लोगों ने उनकी कार पर कई गोलियां चला दीं। हमले में टेटे के साथ कार में मौजूद 27 साल की महिला भी घायल हुई। उसे कई गोलियां लगी हैं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 11 सेकेंड में नॉकआउट, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया टेटे को बॉक्सिंग में ‘लास्ट बॉर्न’ के नाम से जाना जाता था। उनके नाम वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉकआउट का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2017 में साउथ अफ्रीका के सिबोनिसो गोन्या को सिर्फ 11 सेकेंड में नॉकआउट किया था। इस जीत के साथ उन्होंने वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉकआउट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। दो वेट कैटेगरी में वर्ल्ड चैंपियन रहे टेटे ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में वर्ल्ड टाइटल जीते थे। उन्होंने 2007 और 2008 में वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। इसके बाद 2017 और 2019 में उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन (WBO) का वर्ल्ड टाइटल जीता। आखिरी मुकाबला 2022 में खेला टेटे ने अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2022 में लंदन के वेम्बली एरिना में ब्रिटेन के जेसन कनिंघम के खिलाफ खेला था। उन्होंने यह मुकाबला नॉकआउट से जीता था। इसके बाद डोपिंग टेस्ट में उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल मिला। इसके बाद यूके एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन पर चार साल का बैन लगाया। जुलाई 2026 में खत्म हुआ था बैन टेटे का चार साल का बैन 29 जुलाई 2026 को खत्म हुआ था। इसके बाद वह बॉक्सिंग रिंग में वापसी की तैयारी कर रहे थे।उनके मैनेजर मिला तेंगिमफेने ने बताया था कि टेटे वापसी के मुकाबले के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे। टेटे ने जनवरी में भी कहा था कि वह रिंग में लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उनका प्लान अभी पूरा नहीं हुआ है और वह वापसी के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। करियर में 29 जीत, 4 हार टेटे ने प्रोफेशनल करियर में 34 मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 29 मुकाबले जीते, जबकि 4 में उन्हें हार मिली। एक मुकाबला नो-कॉन्टेस्ट रहा। उनकी 29 जीत में 22 नॉकआउट से आईं। मंत्री बोले- देश ने बेहतरीन फाइटर्स में से एक खोया साउथ अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेटन मैकेंजी ने टेटे की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि देश ने अपने बेहतरीन फाइटर्स में से एक को खो दिया है। मैकेंजी ने टेटे के परिवार और मडांत्साने के लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि देश टेटे के नाम और उनकी विरासत को हल्के में नहीं लेगा। ------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को हाई कमिश्नर का न्यौता:कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ भव्य स्वागत, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मेजबानी की। यह कार्यक्रम कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में हुआ। BCCI ने इस मौके से जुड़ी पोस्ट में कोलंबो की शाम को यादगार बताया गया। पोस्ट में टीम इंडिया के साथ भारत का झंडा भी लगाया गया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंभीर बोले- मेरा काम ट्रॉफी जीतना, लाइक्स-व्यूज देखना नहीं:खराब नतीजों पर कहा- अभी बदलाव का दौर; उनकी कोचिंग में सिर्फ 9 टेस्ट जीते
    Next Article
    BCCI के टाइटल स्पॉन्सर रेस में जेमिनी और SBI लाइफ:बेस प्राइस 4.85 करोड़ रुपए प्रति मैच; 2 साल में 35 घरेलू मैचों के अधिकार मिलेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment