Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीडीओ की सरकारी जीप खंडहर में जंग खा रही:संतकबीर नगर में वर्षों से न मरम्मत हुई, न नीलामी; निजी वाहन से कर रहे काम

    4 hours ago

    1

    0

    जिले के मेंहदावल ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की सरकारी जीप विकास खंड परिसर स्थित एक खंडहर भवन में जंग खा रही है। यह वाहन वर्षों से उपेक्षित पड़ा है, जिसकी न तो मरम्मत कराई गई और न ही नियमानुसार नीलामी की गई। समय के साथ यह सरकारी वाहन पूरी तरह से अनुपयोगी हो गया है। विभाग ने इसके निस्तारण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया, जिसके परिणामस्वरूप अब यह जीप कबाड़ में बदल चुकी है। विडंबना यह है कि शासन द्वारा प्रत्येक विकास खंड में सरकारी चालक की तैनाती की गई है, जिस पर नियमित रूप से सरकारी धन खर्च हो रहा है। इसके बावजूद, सरकारी वाहन के अभाव में अधिकारी अपने दौरे और विभागीय कार्यों के लिए किराए अथवा निजी वाहनों का उपयोग करने को मजबूर हैं। इस स्थिति से यह सवाल उठता है कि जब सरकारी वाहन उपयोग के लायक नहीं था, तो उसकी नीलामी कर नई व्यवस्था क्यों नहीं की गई। विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए निजी या किराए की गाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी अतिन्द्र पांडेय ने कहा कि पत्राचार आरटीओ से किया गया है जल्द ही इसकी नीलामी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हजरतगंज थाने के सामने युवक को चाकू मारा:कार में काम करवाने आया था युवक, दुकान में काम करने वाले दो आरोपी पकड़े गए
    Next Article
    नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा:श्रावस्ती ACMO के 'यमराज' बयान पर विवाद; बोले- रक्षक को भक्षक समझने पर दी थी प्रतिक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment