Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हजरतगंज थाने के सामने युवक को चाकू मारा:कार में काम करवाने आया था युवक, दुकान में काम करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम झगड़ा रोकने पर एक युवक को कुछ लोगों ने पेट में चाकू घोंप दिया। युवक को बचाने पहुंचे उसके साथी और दुकान मालिक पर भी चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। उदयगंज के हाता गनी खां निवासी अब्दुल साजिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपने साथी साजिद अली के साथ कार से लालबाग स्थित ब्राइट एसोसिएट्स की दुकान पर काम कराने पहुंचा था। साजिद अली कार के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान वहां कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। साजिद अली ने उन्हें झगड़ा करने से मना किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर झगड़ रहे लोगों ने साजिद अली से कहा कि उसका दिमाग ज्यादा खराब है। आरोपियों ने यह भी कहा कि अगर शहर में नाम पैदा करना है तो कुछ अलग करना पड़ेगा। इसके बाद सभी ने एक राय होकर साजिद अली को पकड़ लिया और धारदार चाकू से उसके पेट में वार कर दिया। बचाने आए साथी और दुकान मालिक पर भी हमला साजिद अली के चीखने की आवाज सुनकर अब्दुल साजिद और दुकान मालिक परवेज बाहर आए। हमलावरों ने उन दोनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान परवेज को भी चाकू लग गया। इसके बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से भागने लगे। शोर सुनकर आसपास भीड़ जमा हो गई। अब्दुल साजिद और स्थानीय लोगों ने भाग रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुफरान और अमन के रूप में हुई है। छह नाम बताए, कुछ आरोपी अभी फरार पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ टोनी, आहद, साऊद उर्फ चवन्नी, हमजा, मन्शूर और शाहिल उर्फ उल्लू भी थे। इनके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोग भी घटना में शामिल थे। ये सभी आरोपी जमाल की दुकान पर काम करते हैं। अब्दुल साजिद ने दोनों पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद घायल साजिद अली और दुकान मालिक परवेज को सिविल अस्पताल ले जाया गया। साजिद अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख:संतकबीरनगर में देर रात धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना; दमकल ने पाया काबू
    Next Article
    बीडीओ की सरकारी जीप खंडहर में जंग खा रही:संतकबीर नगर में वर्षों से न मरम्मत हुई, न नीलामी; निजी वाहन से कर रहे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment