Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीए छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट- गैंगरेप के साक्ष्य नहीं मिले:झांसी पुलिस को अब FSL रिपोर्ट का इंतजार, 6 लोगों पर आरोप था, सभी हिरासत में

    13 hours ago

    1

    0

    झांसी में बीए छात्रा के सुसाइड केस में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसमें गैंगरेप की पुष्टि करने वाले चिकित्सकीय साक्ष्य नहीं मिले। हालांकि, अभी फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही पुलिस कोई निष्कर्ष पर पहुंच सकेगी। मंगलवार को मऊरानीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 डॉक्टरों के पैनल ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पीड़िता की मौत जहर से हुई है। जहरीले अंश की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। 20 सितंबर को छात्रा अपने घर से उपले लेने के लिए बाड़े में गई थी। जहां पर घात लगाए बैठे गांव के 6 युवकों ने गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बना लिया था। इससे दुखी होकर छात्रा ने जहर खा लिया। परिजन उसे 21 सितंबर को सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने गैंगरेप और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र का है। शरीर पर कोई चोट नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के शरीर पर बाहरी और अंदरूनी चोट के कोई निशान नहीं मिले। गर्भाशय (यूटरस) में भी कोई असामान्यता नहीं पाई गई। पेल्विक बोन में भी चोट नहीं मिली। वाजइना में स्पर्म काउंटर निल पाए गए। इन सभी के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हो सकी है।हालांकि, अभी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आना बाकी है। विधि जानकारों के मुताबिक यौन हिंसा से जुड़े मामलों में चिकित्सकीय जांच के दौरान शरीर पर बाहरी और अंदरूनी चोट मिलाकर चिकित्सकीय निष्कर्ष निकाले जाते हैं। मेडिको-लीगल गाइडलाइन के अनुसार, रेप केस में पीएम रिपोर्ट के नकारात्मक परिणाम अकेले निर्णायक नहीं होते। ऐसे में फोरेंसिक रिपोर्ट भी काफी अहम साबित हो सकती है। इसलिए पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही पुलिस कोई निष्कर्ष पर पहुंच सकेगी। छठवें आरोपी भी पुलिस हिरासत में पीड़िता के सुसाइड करने के बाद गुरसराय थाने में मुख्य आरोपी सुशील समेत 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। मंगलवार को ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने आरोपियों के गांव समेत अन्य स्थानों पर दबिश देकर 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। छठवां आरोपी फरार था। जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने छठवें आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इन सभी आरोपियों की भूमिका भी तलाश रही है। इसके लिए मुख्य आरोपी सुशील समेत सभी आरोपियों के मोबाइल सीडीआर एवं लोकेशन भी निकाली गई। अभी तक की जांच में दो युवकों का नाम सामने आया है। आरोपी सुशील पीड़िता को अपने साथ लेकर गया था। उस समय एक युवक वहां मौजूद था। उसकी भूमिका के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि युवकों ने अश्लील वीडियो भी बनाया था, वह वीडियो भी पुलिस तलाश रही है। आरोपियों का कराया मेडिकल परीक्षण हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों का बुधवार को सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मुख्य आरोपी सुशील समेत सभी के पेनाइल स्वैब भी लिए गए। इनके परीक्षण के लिए यह नमूने एफएसएल भेजे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास से एक यूज्ड कंडोम भी बरामद हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:बड़े भाई की हालत गंभीर, रामपुर से बिलारी जा रहे थे
    Next Article
    हरदोई में ट्रेन की चपेट में आये युवक की मौत:अमृतसर से कानपुर जाते समय गौंतरा हाल्ट के पास हादसा, पहचान की कोशिश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment