Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में ट्रेन की चपेट में आये युवक की मौत:अमृतसर से कानपुर जाते समय गौंतरा हाल्ट के पास हादसा, पहचान की कोशिश जारी

    12 hours ago

    1

    0

    माधौगंज थाना क्षेत्र के गौंतरा हाल्ट के पास बुधवार तड़के एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 3:04 बजे की है। अमृतसर से कानपुर जा रही ट्रेन नंबर 22446 गौंतरा हाल्ट से गुजर रही थी। इसी दौरान पोल नंबर 81/15 के पास युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के ड्राइवर ने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि युवक ने पैंट और शर्ट पहनी हुई थी। उसके पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी उसकी पहचान के लिए पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीए छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट- गैंगरेप के साक्ष्य नहीं मिले:झांसी पुलिस को अब FSL रिपोर्ट का इंतजार, 6 लोगों पर आरोप था, सभी हिरासत में
    Next Article
    वाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत:परिजनों ने किया चक्काजाम, पिता के साथ करता था ठेकेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment