Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएचयू में पीजी की 356 सीटें खाली:52 आवेदन निरस्त तो 304 ने नहीं लिया प्रवेश,प्रवेश न लेने वालों को वापस मिलेगी पूरी फीस

    18 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्य परिसर के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के अंतिम चरण तक कुल 356 सीटें खाली रह गईं। इनमें 52 अभ्यर्थियों के आवेदन अधूरे होने या प्रमाणपत्रों में त्रुटि पाए जाने के कारण निरस्त किए गए, जबकि 304 अभ्यर्थियों ने सीट आवंटित होने के बावजूद प्रवेश नहीं लिया। विश्वविद्यालय के अनुसार, मनचाहा विषय या ब्रांच न मिलना, किसी अन्य केंद्र में प्रवेश मिल जाना और घर के नजदीक संस्थान में प्रवेश लेना जैसे कई कारणों से छात्रों ने अपनी सीटें छोड़ दीं। बीएचयू ने इस वर्ष 13 संकायों में संचालित करीब 150 पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया को सामान्य और प्रैक्टिकल वाले पाठ्यक्रमों में बांटकर संचालित किया था। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया गया। 123 सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए चार सामान्य प्रवेश राउंड आयोजित किए गए, जबकि 27 प्रैक्टिकल आधारित पाठ्यक्रमों के लिए दो प्रवेश राउंड हुए। इसके बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए दो स्पॉट राउंड और अंत में एक मॉपअप राउंड भी आयोजित किया गया। 28 जुलाई तक पूरी हुई विभागीय रिपोर्टिंग प्रवेश के सभी चरण पूरे होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 जुलाई तक सभी चयनित अभ्यर्थियों की विभागों में फिजिकल रिपोर्टिंग भी पूरी करा ली। इसके बाद 30 जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी गईं। फिजिकल रिपोर्टिंग के दौरान ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या सामने आई, जिनका प्रवेश किसी न किसी कारण से निरस्त हुआ या जिन्होंने आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं लिया। इन सीटों को अब रिक्त माना गया है। बीएचयू केंद्रीय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि सीट आवंटन के विभिन्न राउंड के दौरान अभ्यर्थियों को सीट कैंसिल करने का अवसर भी दिया जाता है। यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं लेना चाहता है या अपनी सीट छोड़ देता है तो अगले चरण में उस सीट का आवंटन दूसरे पात्र अभ्यर्थी को कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सीट छोड़ने के पीछे अभ्यर्थियों के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कई बार उन्हें मनचाहा विषय या ब्रांच नहीं मिलती, तो कुछ अभ्यर्थी किसी दूसरे केंद्र या संस्थान में प्रवेश ले लेते हैं। वहीं, कुछ छात्र घर के नजदीक विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में प्रवेश को प्राथमिकता देते हैं। सामान्य वर्ग के सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी सीट आंकड़ों के अनुसार, बीएचयू में प्रवेश नहीं लेने वाले 356 अभ्यर्थियों में सबसे अधिक 157 सामान्य वर्ग के हैं। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के 52 और एससी वर्ग के 40 अभ्यर्थियों ने भी आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं लिया। वहीं एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 22-22 अभ्यर्थियों ने सीट छोड़ी। दिव्यांग श्रेणी के 15 अभ्यर्थियों ने भी प्रवेश नहीं लिया। इसके अलावा शेष अभ्यर्थी बीएचयू वार्ड समेत विश्वविद्यालय में लागू विभिन्न अन्य कोटे और श्रेणियों से संबंधित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया के सभी चरणों में रिक्त सीटों को अगले राउंड में पात्र अभ्यर्थियों को आवंटित करने की व्यवस्था की गई थी। फीस जमा करने के बाद प्रवेश नहीं लिया तो पूरी राशि होगी वापस बीएचयू की प्रवेश नियमावली के तहत फीस वापसी का भी प्रावधान है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश प्रक्रिया के दौरान फीस जमा कर दी थी, लेकिन बाद में किसी कारण से आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं लिया, उन्हें नियमानुसार पूरी फीस वापस की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मौजूदा शैक्षणिक सत्र की पीजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीट छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यानी जिन छात्रों ने फीस जमा करने के बावजूद बीएचयू में प्रवेश नहीं लिया है, उन्हें नियमानुसार जमा की गई पूरी फीस वापस मिलने का रास्ता साफ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:बरेली-मथुरा हाईवे पर दो कांवड़िए घायल, डीजे लगाकर कछला गंगाघाट जा रहे थे
    Next Article
    उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत:लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक घंटे पड़ा रहा शव, बाल-बाल बचे वाहन चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment