Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru Crime: महिला के घर में घुसकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु से शनिवार को एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट पर उसके घर में जबरन घुसने और उसके सामने अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जब सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई, तो बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मना करने के बाद भी घर में घुसा आरोपीपीड़ित महिला के मुताबिक, घटना के वक्त वह अपने फ्लैट में अकेली थी, तभी एक डिलीवरी एजेंट उनका पार्सल देने आया। पार्सल देने के बाद उसने महिला से वॉशरुम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी। महिला ने वीडियो में बताया, "मैंने बहुत शालीनता से कई बार मना किया और साफ कहा कि मैं अनजान लोगों को घर के अंदर नहीं आने देती। मैंने उसे पड़ोस के पुरुषों से मदद मांगने को भी कहा। लेकिन वह नहीं माना, उसने अपनी चप्पलें उतारीं और मेरी मर्जी के खिलाफ जबरन मेरे घर में घुस गया।" इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बिना दस्तावेजों के नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तारवॉशरुम से बाहर आकर की गंदी हरकतमहिला ने आरोप लगाया कि जब वह व्यक्ति वॉशरुम से बाहर आया, तो उसने महिला के सामने अश्लील हरकत की। महिला ने कहा कि इस घटना से वे पूरी तरह सदमे में आ गईं। उन्होंने कहा कि एक महिला के ना कहने का मतलब ना होता है और किसी को भी उसकी सीमाओं को लांघने का हक नहीं है।आरोपी की हुई पहचानमहिला की सोशल मीडिया पोस्ट को देखते ही बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत उनसे संपर्क किया। महिला की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया, जिसकी पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Scam: केजरीवाल ने शुरू किया Signature Campaign, मांगा हिसाबफ्लिपकार्ट ने आरोपी को नौकरी से निकालाइस गंभीर घटना के सामने आने के बाद फ्लिपकार्ट कंपनी ने भी अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "हम इस घटना से बेहद आहत हैं और पीड़ित ग्राहक की पूरी मदद कर रहे हैं। हमारे लिए ग्राहकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मामला सामने आते ही हमने तुरंत उस डिलीवरी पार्टनर को काम से हटा दिया है। हम पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।"कंपनी ने यह भी साफ किया कि काम पर रखने से पहले सभी डिलीवरी पार्टनर्स का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन कराया जाता है और उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। इस घटना के बाद कंपनी अपने सुरक्षा नियमों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए उनकी समीक्षा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन
    Next Article
    मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा और नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाएगा 'इंडिया' गठबंधन: सुधाकर सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment