Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru में TTP से जुड़ा संदिग्ध असाफुल मलिक हुआ गिरफ्तार, FIR दर्ज

    1 hour from now

    2

    0

    बेंगलुरु पुलिस ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक सदस्य के साथ मिलकर इस संगठन में शामिल होने तथा पाकिस्तान की सेना एवं भारत के खिलाफ हमलों की साजिश रचने के आरोप में पश्चिम बंगाल के 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि असाफुल मलिक पाकिस्तान की सेना पर हमला करने की कथित साजिश रच रहा है, जिसके बाद उसे 11 अगस्त को बोम्मासंद्रा औद्योगिक क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।विज्ञप्ति के अनुसार, मलिक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। पुलिस ने कहा कि जिगानी निवासी मलिक अफगानिस्तान के रहने वाले टीटीपी सदस्य इमरान अहिंदर के संपर्क में फेसबुक के जरिए आया था। विज्ञप्ति के मुताबिक, मलिक पाकिस्तान में मस्जिदों और लोगों पर पाकिस्तान की सेना के कथित अत्याचारों तथा इजराइल-फलस्तीन संघर्ष में इजराइल को उसके कथित समर्थन से नाराज था।विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘उक्त संगठन में शामिल होने तथा पाकिस्तान की सेना एवं यहां भी बदला लेने के इरादे से उसने इमरान अहिंदर की मदद ली, पासपोर्ट बनवाया और अफगानिस्तान जाने के लिए वीजा का आवेदन किया। हालांकि, कुछ कारणों से वह अफगानिस्तान नहीं जा सका।’’ पुलिस ने कहा कि मलिक के मोबाइल फोन से ऐसे संदेश और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनसे पाकिस्तान की सेना से बदला लेने की उसकी कथित मंशा का पता चलता है। पुलिस के अनुसार, मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।हेब्बागोडी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 113(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा आतंकवादी कृत्य की साजिश रचने, उकसाने, प्रयास करने, उसका समर्थन करने, भड़काने या जानबूझकर उसमें मदद करने से संबंधित है। मलिक बेंगलुरु के जिगानी में एपीसी सर्किल के पास रहता था, जबकि उसका स्थायी पता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नौपार गांव का है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Central Ministers ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं, आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प
    Next Article
    PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस पर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जताया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment