Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Central Ministers ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं, आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

    1 hour from now

    2

    0

    केंद्रीय मंत्रियों ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से देश के विकास की गति को तेज करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और गति देने का संकल्प लें।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को याद करने का अवसर है और उन्होंने देश के भविष्य को आकार देने में नागरिकों की जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला। सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज का यह दिन, भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करने का अवसर है।उनके संघर्ष ने हमें केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र के भविष्य को स्वयं गढ़ने का अधिकार और दायित्व भी दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अवसर 140 करोड़ भारतवासियों के सामूहिक संकल्प का भी है, जिसके माध्यम से हम एक ऐसे सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करें, जो अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिकता, प्रगति और नवाचार की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे। जयहिंद!’’ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘‘नए भारत’’ के निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रयासों का आह्वान किया। गडकरी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।आइए, हम सब मिलकर नए भारत को समृद्ध बनाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान दें।’’ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोगों से ‘‘स्वदेशी’’ को बढ़ावा देने और देश की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया। गोयल ने कहा, ‘‘भारत के सभी परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी के इस अमृत काल में, आइए हम सब तिरंगे के सम्मान, गौरव और गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए स्वदेशी को अपनाने और भारत की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।’’ स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।नड्डा ने कहा, ‘‘सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आजादी के पावन दिवस पर मैं उन महान विभूतियों, क्रांतिकारियों और स्वाधीनता सेनानियों को कोटिश: नमन करता हूं, जिन्होंने मां भारती की रक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आइये, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और ‘विकसित व आत्मनिर्भर भारत’ निर्माण का संकल्प दोहराएं।’’ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ‘‘देश के लिए जीने’’ का आह्वान किया। चौहान ने कहा, ‘‘इस पावन अवसर पर मैं उन सभी क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के चरणों में नमन करता हूं जिन्होंने मां भारती के पैरों से परतंत्रता की जंजीरें काटी थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं आप सभी से अपील करना चाहता हूं कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है।देश के लिए जीने का अर्थ है कि हम जहां भी हैं, अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें। अपने काम को देश के लिए, देश का काम मानकर लगातार देश और जनता की सेवा करते रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग, सेमीकंडक्टर से आत्मनिर्भरता, PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें
    Next Article
    Bengaluru में TTP से जुड़ा संदिग्ध असाफुल मलिक हुआ गिरफ्तार, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment