Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amit Shah ने Boston में स्वतंत्रता दिवस परेड के सफल आयोजन पर FIA की सराहना की

    1 hour from now

    3

    0

    योषिता सिंह न्यूयॉर्क, 14 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोस्टन में भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए प्रवासी संगठन ‘फाउंडेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स’ (एफआईए), न्यू इंग्लैंड की सराहना की है। मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने 15 अगस्त 2026 को राज्य में ‘इंडिया डे’ के रूप में मनाने की विशेष घोषणा जारी की। एफआईए, न्यू इंग्लैंड ने नौ अगस्त को ऐतिहासिक बोस्टन हार्बर में लगातार पांचवें वर्ष अंतरराष्ट्रीय इंडिया डे परेड और स्वतंत्रता महोत्सव का आयोजन किया।शाह ने 30 जुलाई को संगठन को भेजे गए अपने व्यक्तिगत संदेश में कहा कि एफआईए न्यू इंग्लैंड द्वारा आयोजित भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत-अमेरिका की मजबूत मित्रता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दुनिया भर में बसे भारतीय समुदाय को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। शाह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक परंपराएं और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का आदर्श दुनिया को एकता, शांति और सद्भाव का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाला भारतीय समुदाय अपनी मेहनत, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से न केवल भारत का गौरव बढ़ा रहा है, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक एवं सामाजिक संबंधों को भी मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल युवाओं को भारतीय विरासत, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गृह मंत्री ने कहा कि भारत आज अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक सहभागिता के आधार पर विश्व मंच पर नयी पहचान बना रहा है।उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय को भारत की सांस्कृतिक पहचान का राजदूत ही नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति, नवाचार, निवेश और वैश्विक प्रतिष्ठा का सशक्त प्रतिनिधि भी बताया। एफआईए न्यू इंग्लैंड के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अमित शाह के विशेष संदेश से इस समारोह को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिला। उन्होंने बताया कि भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बोस्टन के प्रतिष्ठित ‘प्रूडेंशियल सेंटर’ को पहली बार भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया जाना होगा।नौ अगस्त को आयोजित भव्य परेड का उद्घाटन बोस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत रघुराम शास्त्री ने किया। परेड का नेतृत्व ग्रैंड मार्शल के रूप में कर्नल इंदर प्रीत सिंह (युद्ध सेवा मेडल, सेवानिवृत्त) और अमेरिकी नौसेना की खुफिया विशेषज्ञ मैगी लेहमन ने किया, जिन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सिंह ने गवर्नर मौरा हीली और बोस्टन की मेयर मिशेल वू का भी आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने बोस्टन क्षेत्र में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अनेक योगदानों को मान्यता दी और 15 अगस्त 2026 को मैसाचुसेट्स कॉमनवेल्थ में ‘इंडिया डे’ के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा जारी की। नौ अगस्त की परेड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। इसमें भारत की विरासत और भारत-अमेरिका के साझा मूल्यों को दर्शाती रंग-बिरंगी झांकियां और रथ शामिल थे।परेड में विभिन्न सामुदायिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मियों और न्यू इंग्लैंड के हजारों भारतीय-अमेरिकियों ने भाग लिया। परेड का विशेष आकर्षण अमेरिकी पूर्व सैनिकों का बैंड और मराठी ‘ढोल-ताशा’ बैंड रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Marco Rubio ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी, PM Modi और Trump के संबंधों को सराहा
    Next Article
    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और सुनामी की लहरें तट से टकराईं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment