Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में बाढ़ के बीच सड़क पर दिखा मगरमच्छ, VIDEO:कार को देखकर पानी के अंदर गया, गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी परेशानी

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में चांदपुर तहसील के जलीलपुर खादर में बाढ़ के बीच मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार शाम मीरापुर सीकरी में एक मगरमच्छ सड़क पर बैठा दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे कार सवार ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मगरमच्छ सड़क पर बैठा नजर आ रहा है और कार को अपनी ओर आता देखकर पानी में चला जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, पुरानी सिकरी में नए गुरुद्वारे से आगे मोड़ पर, कबाल सिंह के घर जाने वाले रास्ते और कुलविंदर सिंह उर्फ टीटू के घर जाने वाले कच्चे रास्ते के तिराहे के आसपास भी मगरमच्छ दिखाई दिए हैं। आबादी और रास्तों के नजदीक मगरमच्छों की मौजूदगी से लोगों में भय बढ़ गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में पहले से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ और अन्य जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों की ओर पहुंच रहे हैं। रास्तों पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों को बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। वन विभाग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग मगरमच्छों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने निजी अस्पतालों की फीस पर जताई चिंता:कहा- इलाज के नाम पर आम आदमी से लूट स्वीकार्य नहीं; सरकार से मांगा ब्योरा
    Next Article
    तिरंगे के रंग में सजे बाबा काशी विश्वनाथ:कलेक्ट्रेट में DM ने ध्वजारोहण किया, बच्चों ने करतब दिखाए; NCC कैडेट्स ने सलामी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment