Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के मौसम में आज भी बदलाव के आसार:बीते दिन हुई बारिश के बाद भी कम नहीं हो रही उमस , 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शनिवार की सुबह साफ मौसम के साथ निकली धूप ने उमस और गर्मी को और ज्यादा बढ़ा दिया है, साथ ही बीच बीच में आसमान में छाई घटा मौसम में बदलाव की उम्मीद जगा रही है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश के दौर चलने का अनुमान है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी के आसार हैं। शाम के समय भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के बाद देर रात भी बारिश हो सकती है। आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के बावजूद लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस का असर बना हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम में लगातार बदलाव के बीच शहरवासियों को आज भी बारिश के दौर का सामना करना पड़ सकता है। खासकर दोपहर बाद और देर रात गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद वातावरण में नमी ज्यादा होने पर शरीर को ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, शरीर को सूखा रखने और पसीने से भीगे कपड़े तुरंत बदलने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि नमी कम होने के बाद ही लोगों को उमस से राहत मिल पाएगी। जुलाई में टूटा 24 साल का रिकॉर्ड मेरठ में इस बार मानसून ने अच्छी बारिश जरूर कराई है। जुलाई महीने में 585 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने पिछले 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं अगस्त में भी अब तक करीब 150 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके बावजूद अधिक नमी और लगातार बढ़ रही उमस के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आजादी के जश्न का उल्लास:कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया, स्कूल-कॉलेजों में बच्चों ने गीत गए; मेयर बोलीं- शहर को विकसित बनाना है
    Next Article
    सहारनपुर में युवक का सिर मुंडवाया...मूंछ-चोटी भी काटी:कहासुनी के बाद चार युवकों पर मारपीट और बेइज्जती का आरोप; पीड़ित की तहरीर पर फतेहपुर थाने में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment