Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब बना,ओडिशा तट से टकराएगा:MP-बिहार में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मई जैसी गर्मी, दिल्ली से लौटा मानसून

    13 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब पिछले 6 घंटे में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। बुधवार सुबह 5:30 बजे यह आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से करीब 70 किमी दूर समुद्र में था। चक्रवात रात तक ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पूरे बिहार में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में बारिश रुकने के बाद गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री और बीकानेर-बाड़मेर में 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मानसून आज तय समय से दो दिन पहले दिल्ली से लौट गया। सामान्य तौर पर मानसून 25 सितंबर को दिल्ली से लौटता है। इस बार दिल्ली में सामान्य बारिश 629.7 मिमी से 16 फीसदी अधिक 728.6 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों भी लौट गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के अधिकारों की जांच करेगा:कहा- BCI की जिम्मेदारी लाइसेंस देने के बाद शुरू होती है; लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोका था
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:लंदन से दिल्ली आ रहे इंडिगो प्लेन में तकनीकी दिक्कत,एक घंटे बाद वापस लौटा, सुरक्षित लैंडिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment