Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:लंदन से दिल्ली आ रहे इंडिगो प्लेन में तकनीकी दिक्कत,एक घंटे बाद वापस लौटा, सुरक्षित लैंडिंग

    13 hours ago

    1

    0

    लंदन से दिल्ली आ रहा इंडिगो का ड्रीमलाइनर विमान तकनीकी दिक्कत के कारण बुधवार तड़के लंदन लौट गया। विमान ने करीब एक घंटे पहले उड़ान भरी थी। फ्लाइट 6E4 ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार रात 12:40 बजे उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलटों ने तय प्रक्रिया के तहत विमान को वापस मोड़ दिया। यह विमान रात करीब 2 बजे लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। एयरलाइन ने विमान में कितने यात्री सवार थे और तकनीकी दिक्कत क्या थी, इसकी जानकारी नहीं दी है। केवल यह बताया कि विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच चल रही है। सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद विमान फिर से उड़ान भरेगा। आज की अन्य खबरें… रक्षा मंत्रालय 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन्स खरीदेगा, बीडीएल के साथ 810.79 करोड़ का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय वायु सेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन्स (सैट-साव) और संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ 810.79 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया। सैट-साव हवा से जमीन पर मार करने वाला सटीक निर्देशित ग्लाइड बम है। इसे जगुआर, हॉक और सु-30 एमकेआई जैसे प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है और इसमें लंबी दूरी से दुश्मन के हवाई क्षेत्रों को बेअसर करने की क्षमता है। सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन कंटेंट हटाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इसमें केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे ऑनलाइन कंटेंट की पहचान करने की मांग की गई थी, जिससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। याचिका में ऐसे कंटेंट को हटाने और ब्लॉक करने की भी मांग की गई थी, जिससे न्यायिक स्वतंत्रता प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। याचिका में ऐसे कंटेंट पर कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश बनाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। UDAN योजना का अगला चरण शुरू; 4 करोड़ नए यात्रियों को हवाई सेवा से जोड़ने का लक्ष्य केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को UDAN योजना के अगले चरण की शुरुआत की। इसके तहत केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 21 MoU साइन किए हैं। इसका उद्देश्य कम या बिना हवाई सेवा वाले इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाना है। इस दौरान एयरड्रोम डेवलपमेंट के लिए चैलेंज मोड पोर्टल और UDAN रूट बिडिंग का नया स्कीम डॉक्यूमेंट भी लॉन्च किया गया। अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पोर्टल के जरिए एयरस्ट्रिप और हेलीपैड के विकास के प्रस्ताव दे सकेंगे। सरकार का लक्ष्य अगले 10 साल में 120 नए डेस्टिनेशन जोड़ने और 4 करोड़ नए यात्रियों को हवाई सेवा से जोड़ने का है। इस चरण में 20 से ज्यादा राज्य शामिल हैं। तरंग शक्ति 2026 में हिस्सा लेंगे F-35, राफेल और F-16, 7 देश ले रहे हिस्सा जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीलेटरल एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति’ का दूसरा संस्करण होगा। इसमें 7 विदेशी देश अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और UAE हिस्सा लेंगे। अमेरिकी स्टील्थ फाइटर F-35 पहली बार इस एक्सरसाइज में शामिल होगा। भारतीय वायुसेना के मुताबिक, भारत एक्सरसाइज में राफेल, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, MiG-29 और Su-30 MKI समेत कई एयर एसेट्स उतारेगा। IAF के करीब 60 से 80 एयर एसेट्स इसमें शामिल होंगे, जिनमें स्टैटिक डिस्प्ले भी होंगे। विदेशी एयर एसेट्स में अमेरिका का F-35, फ्रांस का राफेल, UAE का F-16 और बांग्लादेश का C-130J शामिल हैं। IAF के मुताबिक, ये विमान जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर दो हफ्तों तक जॉइंट टैक्टिकल मैन्युवर्स करेंगे। नेपाल में भारतीय फोरेंसिक टीम ने 3,000 DNA सैंपल की जांच की, 1,200 से ज्यादा DNA प्रोफाइल तैयार नेपाल में आई बाढ़ के बाद काठमांडू में तैनात भारतीय फोरेंसिक टीम ने 3,000 DNA सैंपल की जांच की है। टीम अब तक 1,200 से ज्यादा DNA प्रोफाइल तैयार कर चुकी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार, 22 सितंबर को यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्वि-साप्ताहिक ब्रीफिंग में सवाल के जवाब में बताया। नेपाल में 275 भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी पहले दी गई थी। इसके अलावा भारतीय मूल के कई अन्य लोग भी लापता हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब बना,ओडिशा तट से टकराएगा:MP-बिहार में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मई जैसी गर्मी, दिल्ली से लौटा मानसून
    Next Article
    MP में नो-UPI डे, 2,000 से ज्यादा पेमेंट नहीं लिया:भोपाल में लौटे सोना खरीदने आए ग्राहक; व्यापारी बोले- सरकार का हिडन एजेंडा, 2% महंगाई बढ़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment