Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

    1 hour from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को नॉर्थ 24 परगना जिले में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वह TMC के एक दिवंगत कार्यकर्ता के घर जा रही थीं, तभी रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ चोर के नारे लगाए। आरोप है कि इस दौरान उनकी गाड़ी पर कीचड़ भी फेंका गया।बिजपुर में गाड़ी के आगे आए प्रदर्शनकारीयह घटना बिजपुर इलाके में हुई। जब ममता बनर्जी पार्टी के मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं, तभी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। आपको बता दें कि इस TMC कार्यकर्ता की मौत हालिसहर पुलिस की कस्टडी में बीमार पड़ने के बाद हुई थी।#WATCH | Barrackpore: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee's vehicle was attacked while she was on her way to meet a TMC worker in North 24 Parganas. As per former CM Mamata Banerjee, "Large stones were hurled at my car by anti-social elements,right in front of the… pic.twitter.com/JrTd2uFNlK— ANI (@ANI) August 9, 2026इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singhमेरी गाड़ी पर फेंके गए पत्थर और जूतेघटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मेरी गाड़ी पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए। यह मेरे खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है। मैंने पुलिस को अपने आने की जानकारी पहले ही दे दी थी, फिर भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पूरे पश्चिम बंगाल पर असामाजिक तत्वों का कब्जा हो चुका है।"#WATCH | Barrackpore: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, "Large stones were hurled at my car by anti-social elements,right in front of the police. The attack on the vehicle was so severe that if the windows had been open, my head would have been split open.… pic.twitter.com/PIdFM1Oxcr— ANI (@ANI) August 9, 2026इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाबअशांति फैलाने का आरोपदूसरी तरफ, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ममता बनर्जी एक शांत इलाके में बेवजह अशांति पैदा करने आई थीं। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ममता बनर्जी के दौरे का कड़ा विरोध किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाठी-बंदूक से नहीं, बातचीत से निकलेगा हल, रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर बोले CM Hemant Soren
    Next Article
    Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment